
मुकेश राजपूत/बुलंदशहर. बुलंदशहर के खुर्जा नगर में चीनी मिट्टी के मिश्रण से क्रोकरी का सामान तैयार होता है. खुर्जा नगर में बने क्रोकरी सामान की सप्लाई भारत देश के अलावा विदेशों में भी होती है. यहां करीब 500 तरह के आइटम तैयार होते हैं. जिससे उत्पाद भी काफी मजबूत और आकर्षक नजर आते हैं.
खुर्जा नगर में स्थित दुकानदार नितिन सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर को पॉटरी नगर इसलिए कहा जाता है कि खुर्जा पॉटरी उद्योग देश विदेशों में प्रसिद्ध है. यह पॉटरी उद्योग मुगलों के जमाने से है. पॉटरी नगरी में बनने वाले क्रॉकरी के सामान में हर वर्ष नया डिजाइन तैयार होता है. वहीं अब नए डिजाइन के साथ उत्पाद में लगने वाली सामग्री में भी बदलाव शुरू कर दिया है. खेतों की मिट्टी से साधारण क्रोकरी आइटम बनते हैं, लेकिन चीनी मिट्टी के मिश्रण से खास क्रोकरी आइटम्स तैयार होते हैं. मिट्टी, पत्थर और केमिकल के मिश्रण के साथ उत्पाद को मजबूती भी दे रहे हैं, ताकि उत्पाद उम्मीद से भी अधिक समय तक टिका रहे.
ऐसे बनाते हैं क्रोकरी आइटम्स
क्रोकरी के आइटम्स की संख्या बहुत ज्यादा है. इसमें सजावट के लिए, कप प्लेट, थाली, कटोरा व अन्य आदि बर्तन का रूप दिया जाता है. करीब 500 से भी अधिक आइटम्स तैयार होते हैं. सबसे पहले खेतों से और राजस्थान से मिट्टी, सोडा और चीनी मिट्टी लेकर आते हैं. सभी का मिश्रण बनाते हैं. उसके बाद क्षारक बनाया जाता है. अब इसे गूंदना होता है. सबसे पहले कई तरह के घटक होते हैं. पहले चाइना, सिलिकॉन, सोडा सिलीकेट सब घटक को मिश्रण करते हैं. इसके बाद यह मिट्टी एक सांचे में ढाली जाती है, जिससे कप, मग या कोई भी आइटम के आकार की एक चीज बनकर तैयार होती है. इसके बाद इस पर सफाई और चमक लाने के लिए पॉलिश इत्यादि का काम किया जाता है.
यहां होती है सप्लाई
कच्चे क्रोकरी आइटम को तकरीबन 1200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पकाया जाता है और फिर उस पर हाथ से पेंट किया जाता है. सब कुछ तैयार हो जाने के बाद उसे पैक करके बाजार में भेज दिया जाता है. खुर्जा में तैयार होने वाले क्रॉकरी आइटम्स की सप्लाई देशभर के अलावा विदेशों में सबसे ज्यादा होती है. इंडिया के अलावा यूएस, थाईलैंड, ब्राजील, जर्मनी, कोरिया में सबसे ज्यादा सप्लाई होती है. इन देशों में यहां के क्रॉकरी आइटम की काफी ज्यादा डिमांड है.
.
Tags: Bulandshahr news, Latest hindi news, Local18, UP news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 17:34 IST






