खत्‍म हुआ इंतजार! रामलला इस तारीख को भव्‍य मंदिर में होंगे विराजमान, पूजा में शामिल होंगे पीएम मोदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रभु राम का भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनकर तैयार हो गया है. राम मंदिर में पत्थरों पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है. भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को विराजमान होंगे. भगवान राम के विराजमान होने से एक हफ्ते पहले से पूरे देश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यानी मकर संक्रांति से ही पूरे देश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा.

जानकारी के मुताबिक, देश के वैदिक विद्वान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूजा पाठ करेंगे. इस दौरान यजमान की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भगवान रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजमान करेंगे और 23 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन होगा. उस दरमियान पूरे देश के राम भक्तों को वृहद स्तर पर प्रसाद वितरण किया जाएगा. इसके बाद 24 जनवरी को पूरी दुनिया के राम भक्तों के लिए रामलला अपने भव्य मंदिर में दिव्य दर्शन लेंगे.

7 दिनों तक चलेगा रामलला का ‘ प्राण प्रतिष्ठा समारोह’
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति से भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन शुरू हो जाएगा. 1 हफ्ते तक दक्षिण भारत और बनारस के वैदिक विद्वानों की मौजूदगी में पूजा पाठ चलेगा. उसके बाद 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गर्भ गृह में भगवान रामलला विराजमान होंगे. उसके बाद 23 जनवरी को अनुष्ठान का समापन किया जाएगा. इस दरमियान पूरे देश के राम भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा. उसके बाद 24 जनवरी 2024 से पूरी दुनिया के राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन भव्य मंदिर में कर सकेंगे.

अद्भुत नक्काशी, 167 स्तंभ: अंदर से ऐसा दिखेगा राम मंदिर, आप भी देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

अयोध्या में मार्गों का हो रहा चौड़ीकरण
बता दें कि तमाम बलिदानों और सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है. अब जल्द ही राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन उनके भव्य मंदिर में कर पाएंगे. वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम भक्तों की सुख सुविधा के लिए भी तत्पर है. श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए अयोध्या में मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है. वहीं, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट यात्रियों के लिए व्हीलचेयर से लेकर बैठने की व्यवस्था और प्रसाधन की व्यवस्था कर रहा है.

Tags: Pm narendra modi, Ram Mandir ayodhya, Ram mandir construction, Ram mandir news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें