अद्भुत नक्काशी, 167 स्तंभ: अंदर से ऐसा दिखेगा राम मंदिर, आप भी देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है. वहीं, जनवरी 2024 में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इस बीच न्‍यूज़ 18 लोकल आपके लिए भव्‍य और दिव्य राम मंदिर की एक तस्वीरें लेकर आया है, जिसे देखकर आप भी भक्ति भाव में सराबोर हो जाएंगे. ( रिपोर्ट: सर्वेश श्रीवास्तव)

01

अयोध्या: यूपी के अयोध्या सैकड़ों वर्षों का सपना राम भक्तों का साकार हो रहा है. दरअसल अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है. मंदिर निर्माण के प्रथम चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब पत्थरों पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है. यही नहीं, अक्टूबर 2023 तक भगवान राम के मंदिर का प्रथम चरण का काम पूरा हो जाएगा. जबकि जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे.

02

नागर शैली से भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है. मंदिर की छत में अद्भुत नक्काशी की गई है. इसे देखने के बाद मन में भक्ति की भावना जागृत होती है . अंदर से मंदिर कुछ ऐसा दिखेगा. बता दें कि न्‍यूज़ 18 आपके लिए ये खास तस्‍वीरें लेकर आया है.

03

अयोध्या में जैसे-जैसे मंदिर आकार ले रहा है, वैसे-वैसे राम भक्तों की संख्या भी बढ़ती जाती है. राम मंदिर के प्रथम तल पर 167 स्तंभ लगा दिए गए हैं. छत का काम भी पूरा कर लिया गया है. मंदिर अब आकार लेता दिखाई दे रहा है.

04

इतना ही नहीं संपूर्ण मंदिर पर अद्भुत नक्काशी की जा रही है. स्तंभों पर जहां देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित होंगी, तो वही दीवारों पर अद्भुत नक्काशी राम भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी.

05

जहां भगवान राम विराजमान होंगे, मंदिर के उस द्वार सोने की परत चढ़ाई जाएगी. इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने तैयारी भी शुरू कर दी है. वैसे भगवान राम जनवरी 2024 में अपने भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे.

06

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण की कुछ तस्वीरें जारी की हैं. इस तस्‍वीर में मंदिर की दीवारों पर अद्भुत नक्काशी नजर आ रही है .

07

यही नहीं, यह जो खिड़की नजर आ रही उस पर कमल के फूल की खूबसूरत आकृति दिखाई दे रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें