VIDEO: टीम इंडिया का स्टार भक्ति में लीन, वृंदावन की गलियों में जपा राधे-राधे, बांके बिहारी के किए दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत जुलाई में होगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 11 जुलाई को होगा.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के बाद टीम इंडिया को लगभग 1 महीने का ब्रेक मिला है. भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग जगह छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. कोई विदेशों में छुट्टियां मना रहा है तो कोई फैमिली के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहा है. लेकिन टीम इंडिया का एक स्टार स्पिनर इन दिनों कन्हैया की भक्ति में लीन है. स्पिन गेंदबाज ने अपने सोशल मीडिया पर बांके बिहारी के दर्शन करते हुए वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

छुट्टियों के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है. जिसमें रोहित शर्मा एंड कंपनी को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है. हालांकि, इस दौरे के लिए अभी खिलाड़ी चुने नहीं गए हैं. इस बीच टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बांके बिहारी की शरण में नजर आए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है जिसमें वह वृंदवान की गलियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. कुलदीप ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘राधे गोविंदा’, जिसके बाद फैंस भी कमेंट में राधे-राधे करते नजर आए.

Tags: IND vs WI, Kuldeep Yadav, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें