Multibagger Stock: एक लाख का निवेश बना 17 लाख, तीन साल में निवेशक हुए मालामाल, क्या आपने खरीदा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. अगर आप शेयर मार्केट (Stock Market) से मोटी कमाई (Earn Money From Stock Market) करना चाहते हैं और मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. आज आपको एक और मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं.  आईटी सेक्टर की कंपनी औरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड (Aurionpro Solutions Ltd) के शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है.

औरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पिछले दिनों अपने ऑल टाइम हाई लेवल को छू लिया था. कंपनी ने अपने निवेशकों को शॉर्ट टर्म में ही जोरदार रिटर्न दिया है. औरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में पिछले तीन सालों में 1,439 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें- ChatGPT बताएगा बाजार में कहां लगाना है दांव? पूछा गया- कौन सा स्टॉक खरीदें, बता दिया इन शेयरों का नाम

एक साल में 239 फीसदी चढ़ा शेयर
अगर इस स्टॉक के इतिहास पर नजर डालें तो पिछले कुछ सालों में, कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई है. पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 239 फीसदी बढ़ा है और 2023 में अब तक इसमें करीब 193 फीसदी की तेजी आई है.

तीन साल में 1,439 फीसदी की उछाल
तीन साल पहले 12 जून, 2020 को यह शेयर 56 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, यह शेयर 15 जून, 2023 को 1005.15 रुपये पर पहुंच गया था. यानी अगर किसी ने तीन साल पहले किसी निवेशक ने इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो करीब 17 लाख हो गए होते.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Earn money, Investment, Investment and return, Multibagger stock, Share market, Stock market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें