Bhopal Market: भोपाल की ऐसी मार्केट जहां मिलते हैं सबसे किफायती और फैशनेबल कपड़ों का कलेक्शन 

विनय अग्निहोत्री/भोपाल. जब भी शादियों का सीजन आता है बजारों की रौनक बढ़ जाती है और बजारों में चहल-पहल का माहौल देखने को मिलता है. साथ ही रिश्तेदार भी शॉपिंग करने में उनसे पीछे नहीं रहते. बात जब शादियों की होती है तो पुरुषों को याद आता है कि महंगाई के दौर में कहां से सस्ते और किफायती कपडें मिलते हैं. किफायती और अच्छे कपड़ों के लिए आज हम आपको लेकर चलते हैं एक ऐसी मार्केट में जहां 200 रुपए से रेंज शुरू होती है. यहां मध्य प्रदेश के सभी जिलों से लोग शॉपिंग करने आते हैं.

आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास न्यू मार्केट की, जो सबसे सस्ते और बेहतर कपड़ों के लिए जानी जाती है. चाहे अमीर हो या गरीब सभी न्यू मार्केट में खरीदारी करने आते हैं. यहां दुकानदारों ने बताया कि जो भी ट्रेंडिंग कलेक्शन रहता है, वह सबसे पहले राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में आ जाता है.

यहां मिलते है ब्रांडेड के साथ सस्ते कपड़े
यहां पर न्यू मार्केट में ब्रांडेड और सस्ते कपड़े मिलते हैं. अगर आप एक बार शॉपिंग करते हैं तो यहां के कपड़ों में क्वालिटी नजर आएगी. वही, कपड़े अगर आप बाहर से खरीदेंगे तो उनका नाम कुछ रहेगा और क्वालिटी कुछ. यहां के दाम बिल्कुल सस्ते हैं. क्वालिटी एकदम बिल्कुल बेहतरीन है.

यहां ट्रेंडिंग में जो भी कलेक्शन चलते हैं, यहां वह कलेक्शन सबसे पहले मिल जाते हैं. यहां पर शर्ट और पैंट मात्र 1000 रुपए में आप सेट बनाकर खरीद सकते हैं. यहां पर आपको शर्ट, पैंट, कोट, ब्लेजर, शेरवानी आदि सब सस्ते दाम में मिल जाते हैं.

Tags: Bhopal news, Local18, Madhya pradesh news, Textile Market

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More