
हाइलाइट्स
सुनीता पोद्दार स्कॉटलैंड के ग्लासगो में रहती हैं.
वह ग्लासगो को सबसे अमीर महिलाओं में शुमार हैं.
उन्होने 2006 में रामदेव को लोन भी दिया था.
नई दिल्ली. आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके योगदान की वजह से पंतजलि आयुर्वेदा आज इतनी बड़ी कंपनी बन पाई है. आमतौर पर पतंजलि के साथ बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का ही नाम जुड़ता है. इन्होंने इस कंपनी को आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंचाया. आचार्य बालकृष्ण कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और बाबा रामदेव इस कंपनी का चेहरा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पतंजलि की शुरुआत के लिए एक महिला ने बाबा रामदेव को 50-60 करोड़ रुपये का लोन दिया था.इन्ही पैंसों की बदौलत इस कंपनी की शुरुआत हुई थी. पैसे देने वाली महिला का नाम सुनीता पोद्दार है. उन्होंने यह रकम पर्सनल लोन की तरह बाबा रामदेव को दी थी.
सुनीता पोद्दार अपने पति सरवन पोद्दार के साथ स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में रहती हैं. उन्होंने 2006 में यह रकम बाबा रामदेव को दी थी. केवल यह रकम ही नहीं बल्कि करीब 20 लाख पाउंड में खरीदा गया कुम्ब्रे नाम का एक आइलैंड भी रामदेव को गिफ्ट कर दिया था. इसकी वजह थी योग के कारण उनका वजन कम हो जाना. इसी वजह से वह रामदेव से काफी प्रभावित हो गई थीं. उन्होंने बाबा रामदेव को जब लोन दिया था तब उनके पास बैंक अकाउंट तक नहीं था.
डीवीडी देखकर सीखा था योग
ऐसा नहीं है कि रामदेव के किसी शिविर या पर्सनल क्लास में उन्होंने योग सीखकर अपना वजन गिराया था. उन्हें बाबा रामदेव के योगा की एक डीवीडी मिली थी जिसे देखकर उन्होंने अभ्यास किया और अपना वजन काफी कम कर लिया. इसके बाद वह रामदेव की कायल हो गईं. उन्होंने फिर रामदेव से मुलाकात की और भेंट स्वरूप आइलैंड दे दिया. कंपनी खोलने के लिए उन्होंने रामदेव को लोन भी दिया. आज इस कंपनी का मूल्यांकन 40,000 करोड़ रुपये है.
दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक
आज वह पतंजलि आयुर्वेदा की दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में उनके व उनके पित के पास मिलाकर कंपनी में 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. गौरतलब है कि करीब 92 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी आचार्य बालकृष्ण के पास है.
सुनीता यूके के पतंजलि पीठ ट्रस्टी भी हैं. सुनीता ओकमिंस्टर हेल्थकेयर की सीईओ और संस्थापक हैं, जो स्कॉटलैंड के होमकेयर और पुनर्वास सेवा प्रदाता है. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है. वह ग्लासगो की सबसे धनी महिलाओं में से एक हैं. उनके पति सरवन पोद्दार एक इंजीनियर हैं उन्होंने ही 1982 में अपने दोस्त से यह होमकेयर बिजनेस खरीदा था. सरवन बिहार के रहने वाले हैं लेकिन 4 साल की उम्र में ग्लासगो चले गए थे. उनके पिता वहां एक डॉक्टर थे.
.
Tags: Baba ramdev, Business news, Business news in hindi, Patanjali Ayurved Limited
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 11:13 IST






