Monsoon 2023: हरियाणा के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इस तारीख से होगी प्री-मानसून की बारिश


हरियाणा डेस्क/ पंचकुला. इस समय हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है. यही वजह है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो चुका है. अब हर कोई केवल बरसात का इंतजार कर रहा है, ताकि गर्मी से कुछ निजात मिल सके. आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. हरियाणा में 25 जून से प्री-मानसून की बारिश शुरू होगी. हालांकि इससे पहले लोगों को तीन दिन तक शुष्क और गर्म मौसम झेलना पड़ेगा. वहीं, 27 जून से मौसम में बदलाव दर्ज होगा और मानसून की शुरुआत भी जून के आखिरी तक हो जाएगी.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मौसम आमतौर पर 27 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 24 जून तक मौसम खुश्क रहने के साथ गर्मी संभावित है. 24 जून से बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ने से राज्य के वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता से मौसम में बदलाव होगा.

कहीं हल्की तो कहीं होगी तेज बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जून रात से 27 जून के दौरान हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने बारिश की वजह से राज्य के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना जताई है. बता दें कि हाल ही में चक्रवात बिपरजॉय की वजह से दो दिन हरियाणा का मौसम ठीक रहा था, लेकिन अब फिर गर्मी सता रही है.

Tags: Local18, Monsoon news, Weather Alert, Weather forecast, Weather Update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More