सर्दी, गर्मी या बरसात, 12 महीने यहां मिलती है पुदीना मसाला टी, चाय के शौकीनों का अड्डा है ये दुकान

राहुल दवे/इंदौर. भारतीयों का सबसे प्रिय पेय है चाय और टी-लवर्स तो आपको हर जगह मिल जाएंगे.  गर्मी, ठंड या बारिश चाय के शौकीन हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं. वैसे तो देशभर में अलग-अलग जगहों की चाय फेमस है. लेकिन, हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आमतौर पर मिलने वाली चाय से काफी अलग है. ना तो ये अदरक, इलाइची और ना ही चॉकलेट या फ्लेवर वाली चाय है. यह चाय पुदीना मसाला टी है, जो पुदीना, अदरक और कुछ खeस मसालों से तैयार होती है.

यह विशेष चाय आपको इंदौर उज्जैन के बीच सावेर बायपास पर चारपाई ढाबा में मिलती है. एक कप चाय की कीमत 40 रुपए है. इस चाय के साथ ही यहां की जगह और इंटीरियर भी बहुत खास है. यहीं कारण है कि इंदौर उज्जैन सहित कई अलग-अलग शहरों से टी लवर्स, यहां चाय का लुत्फ उठाने के आते हैं.

जानें इस चाय के फायदे

आमतौर पर पुदीना चाय नाथद्वारे की चौपटी पर मिलती है. नाथद्वारा जाने वाले लगभग आधे से ज्यादा श्रद्धालु इस चाय की चुस्की ले चुके होंगे. नाथद्वारा की चाय जैसा ही स्वाद इंदौर के बायपास पर मिल रहा है. पुदीना की चाय एसिडिटी और गर्मियों में होने वाली कमजोरी या थकावट को दूर करने का काम भी करती है. इस कारण जब गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो जाती है तो आइसक्रीम सोडा और शेक्स से बेहतर है कि पुदीना की चाय पी जाए. .

Tags: Food 18, Indore news, Latest hindi news, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More