सुल्तानपुर जिला जेल में दो कैदी की हत्या! कटहल के पेड़ पर लटका मिला शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पप्पू पाण्डेय, अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में 20 दिन पहले हुए हत्याकांड में जेल भेजे गए दो कैदियों का सुल्तानपुर जिला जेल में कटहल के पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया. एक साथ दो शवों के पेड़ से लटका मिलने से पूरे प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया. एसपी और आईजी जेल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. मृतक दोनों युवक अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव के रहने वाले थे, जो गांव के ही रहने वाले अधेड़ की हत्या के मामले में 30 जून को जेल भेजे गए थे.

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर चौधरी का पुरवा गांव से जुड़ा है. जहां 27 मई को गांव के रहने वाले कांग्रेस के बूथ अद्यक्ष ओम प्रकाश यादव की मुर्गी फार्म पर सोते समय देर रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद से पुलिस पूरे मामले के खुलासे में जुटी हुई थी जहां 30 मई को पुलिस ने गांव के ही रहने वाले दो चचेरे भाइयों करिया उर्फ विजय पासी और मज्जू रैदास को गिरफ्तार किया. हत्यारों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू लाठी और खून से सनी एक टी-शर्ट भी बरामद हुई थी. पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को 30 मई को जेल भेज दिया था.

जिसके बाद बुधवार के दिन दोपहर में दोनों चचेरे भाइयों का सुल्तानपुर जिला जेल में कटहल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका शव मिला. एक साथ दो कैदियों के पेड़ से लटका शव मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और एसपी सोमेन वर्मा, आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे. जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया.

वहीं मृतक मज्जू रैदास की मां ने कहा कि पुलिस घर आई और बताया कि दोनों की मौत हो गई है. दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते उनकी हत्या की गई है. फिलहाल पूरे मामले पर आईजी ने कहा कि बुधवार दोपहर दो कैदियों के आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी. मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड द्वारा गहनता से जांच की जा रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 07:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें