
विजय कुमार/ नोएडा. गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह में महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल की है. लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत ‘शक्ति दीदी’ अभियान की शुरुआत की गई है. महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में कमी लाने के लिए इसे शुरू किया गया है. पुलिस के अनुसार हाईराइज सोसाइटी में रहने वाली महिलाएं कई बार प्रदेश सरकार की योजना से वंचित रह जाती है. महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी महिलाओं को शक्ति दीदी के तहत दिलाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश सरकार के 23 विभाग को जोड़कर मिशन शक्ति शुरू किया था. इसके तहत प्रदेश सरकार की उन योजनाओं के बारे में महिलाओं तक पहुंचा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को उसका लाभ मिल सके. इसके अलावा नोएडा के हाई राइज सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिल सके इसके लिए इसकी शुरुआत की गई है. जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बताती है कि शक्ति दीदी कार्यक्रम में गांव शहर सभी वर्ग की महिलाओं को जोड़ा गया है. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किस तरीके से कदम उठाए जाएंगे इसके बारे में जागरूक किया गया.
महिलाओं को शक्ति दीदी देंगी ताकत
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को बताया कि महिला बीट कर्मियों के साथ अलग-अलग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. सेमिनार में महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की गई है. आने वाले समय में किस तरीके की चुनौतियां होंगी और उसको किस तरीके से निपटा जा सकता है. इसके बारे में बातचीत की गई है. वही मिशन शक्ति के तहत शक्ति दीदी कार्यक्रम किया गया है जिसमें शहर गांव सोसाइटी सभी वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 07:50 IST






