
JNVST Class 6 Result 2023: अगर आपने नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा दी है, तो आपके लिए अहम सूचना है. नवोदय विद्यालय समिति ने प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इससे पहले कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को कराया गया था.
ध्यान दें कि केवल परीक्षा निकालने से आपका एडमिशन कन्फर्म नहीं हुआ है, प्रवेश के समय उम्मीदवारों को सभी संबंधित मूल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे. तब तक एडमिशन केवल प्रोविजनल आधार पर हुआ है. फिलहाल रिज़ल्ट कैसे चेक करें, इसकी जानकारी और डायरेक्ट लिंक नीचे दी जा रही है-
कैसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
अब मुख्यपृष्ठ पर उपलब्ध JNVST Class 6 Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां पर रिजल्ट की लिंक मिलेगी. उस पर क्लिक करें.
अब उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी और सबमिट करना होगा.
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
वहीं वैकल्पिक रूप से इस डायरेक्ट लिंक JNVST Class 6 Result 2023 Direct Link पर क्लिक कर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
टॉप 5 मेडिकल कॉलेज: AIIMS टॉप पर, MBBS की फीस मात्र 1600, जानें अन्य की फीस
Adipurush: यूपी की इस बड़ी यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं मनोज मुंतशिर,135 रुपए थी पहली सैलरी
.
Tags: Admission, Education, Jawahar navoday vidyalay
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 08:02 IST






