Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, कुंभ और मीन राशि वाले हर काम में होंगे सफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 22 June 2023)

विचार, व्यवहार में भावुकता रहेगी. फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशी से अपना दिन व्यतीत करेंगे. तन-मन में ताजगी और प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. दलाली, ब्याज, कमीशन से आपकी आय में वृद्धि होगी. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा की संभावना है. अपोजिट जेंडर के व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 22 June 2023)

आज किए गए काम में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी. परिवार में मेल-जोल बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी. नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे. नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा. जरूरी काम में धन खर्च होगा. विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 22 June 2023)

आप आज अपने काम में काफी रचनात्मक रहेंगे. आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के काम में गहरी रुचि रखेंगे. हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी. स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें