Bigg Boss OTT2 Manisha Rani: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है. शो में पूजा भट्ट, साइरस ब्रोचा जैसे पॉपुलर सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट्स एंट्री की है, लेकिन मनीषा रानी सीजन 2 की हाइलाइट्स में से एक बनकर उभरी हैं. शो में वह अपने भोजपुरिया अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं और अपने चुलबुले अंदाज से न सिर्फ को-कंटेस्टेंट्स को बल्कि ऑडियंस को भी अट्रैक्ट कर रही हैं.
01

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी ने अपने जीवन में आई कठिनाइयों और संघर्षों के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि वह बिहार की रहने वाली हैं और एक घर छोड़कर भाग गई थीं. उन्होंने भागने से पहले घर पर एक पत्र भी लिखा. (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)
02

मनीषा रानी ने शेयर किया कि उन्होंने कोलकाता में सर्वाइवल लिए लिए वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया. मनीषा ने कहा, “जब मैं घर से भागी तो मैं कोलकाता चली गई. मैं डांस सीखना चाहती थी.” (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)
03

मनीषा रानी ने आगे कहा, “मेरे पिता मुझे डांस सीखने की परमिशन नहीं दे रहे थे. इसलिए मैंने अपने पिता के नाम एक पत्र लिखा और मैं अपने एक दोस्त के साथ भाग गई. मैं बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गई थी.” (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)
04

मनीषा रानी आगे कहा, “मैं गिरफ्तार होने से भी नहीं डरी और 2 घंटे जेल में बैठी रही. मैंने 5 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं खरीदा था. मैं एक ऐसे घर में रही जो इतनी बुरी हालत में था कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य रह पाएगा.” (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)
05

मनीषा रानी ने आगे कहा कि वह कभी घर लौटना नहीं चाहती थी इसलिए उन्होंने वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर काम किया. उन्होंने कहा, “मैं घर वापस नहीं जाना चाहती थी. मैं कोलकाता में रहना चाहती थी और किसी भी कीमत पर सर्वाइव करना चाहती थी.” (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)
06

मनीषा रानी ने कहा, “वो समय था जब मैं शादियों में बैकग्राउंड डांसर और वेट्रेस के रूप में काम करती थी. मैं सफेद शर्ट और काली पैंट पहनती थी और 8 घंटे खड़ी रहती थी. मैं अपने सामने बहुत फैंसी खाना देखते थे लेकिन खाने की परमिशन नहीं थी.” (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)
07

मनीषा रानी कहा, “मैं खड़ा रहता थी 8 घंटे तक वेट्रेस के रूप में और टेस्टी खाने को घूरती रहती थई. हम बारी-बारी से बैठते थे और जल्दी से कुछ फूड को खा लेते थए. मैं कोलकाता को कभी नहीं भूलूंगी क्योंकि मेरी जर्नी वहीं से शुरू हुई थी.” (फोटो साभारः Instagram @manisharani002)






