42 लिफ्ट, 29 एस्केलेटर और 950 करोड़ का खर्च, 2025 महाकुंभ से पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा प्रयागराज जंक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बदलते भारत के रेलवे स्टेशनों की भी तस्वीर बदलने की कवायद भारतीय रेलवे की शुरू की है. पीएम मोदी की सोच है कि रेलवे स्टेशन शहर को तोड़ने और बांटने नहीं बल्कि जोड़ने वाला होना चाहिए. इसी के मद्देनजर प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 950 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कराया जा रहा है. नार्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन का यह पुनर्विकास प्रयागराज की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी प्रस्तुत करेगा.

इसके अलावा शहर के गौरवशाली इतिहास की भी याद दिलाएगा. प्रयागराज जंक्शन स्टेशन का पुनर्विकास लगभग 90374 वर्ग मीटर में किया जाएगा. नार्थ सेंट्रल रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के बाद कैसा नजर आएगा इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि यात्रियों को किस तरह की विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही किस तरह से इसकी इमारत भव्य तौर पर नजर आएगी.

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में यात्रियों को कई साहुलियतें भी मिलेगी‌. स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को दोनों तरफ बड़ा कोनकोर्स मिलेगा. यात्रियों को पिकअप और ड्रॉप के लिए अलग से लेन की व्यवस्था की जाएगी. स्टेशन के दोनों तरफ पर्याप्त पार्किंग सुविधा मिलेगी. बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के साथ मॉडल इंटीग्रेशन भी होगा. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 42 लिफ्ट और 29 एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे, इसके अलावा टिकट खिड़की और कतार क्षेत्र 188 वर्ग मीटर × 250 वर्ग मीटर का होगा.

स्टेशन पर रूफ टॉप प्लाजा, कैफिटेरिया, प्ले जोन, एयर कंडीशन आरक्षित लौंज जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएगी. सीपीआरओ के मुताबिक विरासत संरक्षण के साथ विरासत मूल्य को बचाए रखते हुए स्टेशन पर स्थानीय कला और संस्कृति से जुड़ने वाली चीजें भी दिखेंगी. सीपीआरओ के मुताबिक महाकुंभ तक काफी कुछ निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिसका यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा. हालांकि प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूरा होने में इससे अधिक समय लग सकता है.

Tags: Allahabad news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें