Job Alert! दरभंगा में 23 और 24 को लगेगा दो-दिवसीय रोजगार मेला, प्रमंडल के युवा लेंगे भाग, जाने तैयारी 


अभिनव कुमार/दरभंगा. प्रमंडल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरभंगा में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होगा. इसका आयोजनआईटीआई केंपस रामनगर लहेरियासराय में होगा.श्रम संसाधन विभागबिहार सरकार प्रत्येक वर्ष प्रत्येक जिले में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन करता है.

वर्ष 2023 की शुरूआत दरभंगा जिले से हो रही है. जहां रोजगार मेले का आयोजन 23 व 24 जून 2023 को होगा. इसमें 40 नियोजन शामिल होंगे. इस मेला में 10 वीं पास से लेकर पीजी के छात्र भाग ले सकते हैं.

विभिन्न क्षेत्रों में है रोजगार के अवसर
अवर प्रादेशिक नियोजनालयदरभंगा के सहायक निदेशकआशीष आनंद ने बताया कि बीते वर्ष 25 व 26 मई 2022 को श्रम संसाधन विभाग द्वारा दरभंगा प्रमंडलीय स्तर पर दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. इसमें कुल 28 नियोजकों ने 1124 बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया था. आंनद ने बताया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा वर्ष 2023 के रोजगार मेले में लगभग 40 नियोजको द्वारा विभिन्न क्षेत्र के अभ्यर्थीयों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने को प्रयासरत है.

रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है. इस मेले में 10 वीं से लेकर पीजी तक के अभ्यर्थीयों के लिए नियोजक रिक्तिया लेकर आ रहे हैं.अभ्यथीयों का NCS पर पंजीकरण अनिवार्य है. इसलिए जिन्होंने अपना पंजीकरण करवा रखा है, वे अपना एनसीएस आईडी नोट करते हुए मेले में उपस्थित हो सकते हैं. वैसे लोग जो एनसीएस पर पंजीकृत नहीं हैं, उनका पंजीकरण अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा मेले में करवा दिया जायेगा.

इन कंपनियों में रोजगार के हैं अवसर
इस वर्ष के रोजगार मेले में वेलस्पन इंडिया लिमिटेड, एसबीआई लाइव, जी4 सिक्योरिटीज, एजाइल सिक्योरिटीज, चैतन्या फाइनेंस, शिवशक्ति बायोटेक, नवभारत फर्टीलाइजर जैसी प्रसिद्ध कंपनीयाँ नियोजन उपलब्ध करायेगीं. अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभाग खासकर प्रयासरत है.

नियोजनालय ने जिले में स्थित विभिन्न उद्योगों एवं कंपनीयों से अपनी रोजगार रिक्तीयों साझा कर मेले में भागीदारी लेने के लिए आमंत्रित किया है.विभिन्न नियोजकों के साथ जिला स्तर से अलग-अलग विभाग केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण संबंधित सभी जरूरी जानकारी अभ्यर्थियों से साझा करेगें. जिससे उन्हें अपने जीवन के लिए एक उचित मार्गदर्शन मिल सके. श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेला बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी 20 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की ओर एक सकारात्मक एवं अहम कदम है.

Tags: Bihar News, Darbhanga news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More