Green Zone Park : कोलकाता से आई इस घास पर टहलेंगे पूर्णियावासी, नगर निगम कर रहा है यह खास तैयारी


विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है. बहुत जल्द ही उनको ऐसा पार्क मिलने वाला है, जहां एक से एक सुविधाएं मिलेगी.पूर्णिया शहर के टैक्सी स्टैंड समीप पूर्णिया नगर निगम के द्वारा ग्रीन जोन पार्क को पूरी तरह आधुनिक सेवाओं के साथ तैयार किया जा रहा है. वही इस पार्क में लोगो के लिए टहलने, घूमने योगा सहित व्यायाम करने की भी पूरी व्यवस्था रहेगा.

वहीं इस पार्क के बनने से पूर्णिया वासियों को मॉर्निंग वॉक सहित अन्य कई सुविधाएं मिलेगी. इस पार्क में घूमने टहलने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा. पूरी तरह निशुल्क रहेगा.इस पार्क को पूरी तरह तैयार कर इसी महीने जून के अंत तक इस पार्क को पूर्णिया वासियों को सुपुर्द कर दिया जायेगा.

खास किस्मों के घास से सज रहा ग्रीन जॉन पार्क
जानकारी देते हुए पूर्णिया नगर निगम के उपनगर आयुक्त दीनानाथ ने कहा पूर्णिया के इस ग्रीन जॉन पार्क मेंआम लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोलकाता से खास किस्म के मखमली घास मंगाए गए हैं. वही मखमली घास को ग्रीन जोन पार्क के चारों तरफ लगाया जाएगा. जिसमें लोग आसानी से सुबह शाम टहल सकते हैं.

योगा कर सकते हैं, हालांकि उप नगर आयुक्त दीनानाथ ने कहा इस मखमली घायल लोगों को मखमल पर चलने का एहसास होगा. वह घास कोलकाता से मंगाया गया है. आमलोगों के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए. उन्होंने कहा इस पार्क में फ्री इंट्री रहेगी. वही इस पार्क में घूमने, टहलने, व्यायाम सहित पूरी बिजली बत्ती की व्यवस्था रहेगाी. जिससे आमलोगो को कोई परेशानी ना हो.

अतिक्रमण को हटाकर सजाया जा रहा है शहर
ग्रीन जोन पार्क बनने से पहले यहां पर अतिक्रमण था. जो देखने में काफी ही भद्दा लगता है. इससे यहां पर कई दुकानें खुल गई थी. जिससे गंदगी पसरी रहती थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने यहां पर से अतिक्रमण को हटाकर ग्रीन जोन पार्क बनाने का निर्णय लिया. इसके बाद नगर निगम ने इसकी तैेयारी कर इसको शानदार रूप दिया. आने वाले वक्त में यह पार्क पूर्णिया को अलग पहचान दिलाएगा. इससे पूर्णिया स्वच्छ और सुंदर दिखेगा. इसके साथ ही लोगों को एक अच्छी जगह मिलेगी जहां पर लोग बैठ सकें.

Tags: Bihar News, Local18, Purnia news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More