WCQ 2023: 24 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 13 गेंद में कूट दिए 60 रन, बल्लेबाजी देख दुनिया हुई हैरान


हाइलाइट्स

कर्टिस कैम्फर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ लगाया शतक
13 गेंद में बनाए 60 रन, जाने कैसे

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सातवां मुकाबला आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच बुलावायो में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में आयरिश ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर (Curtis Campher) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इस मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 108 गेंदों का सामना किया. इस बीच 111.11 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाने में कामयाब रहे.

कैम्फर ने 13 गेंद में ठोके 60 रन:

मैच के दौरान कर्टिस कैम्फर की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 60 रन केवल 13 गेंदों में बनाए. दरअसल, कैम्फर ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान कुल नौ चौके एवं चार छक्के लगाए. कैम्फर ने चौकों के बदौलत कुल 36 रन बटोरे. वहीं पारी के दौरान उन्होंने चार छक्कों के बदौलत कुल 24 रन बटोरे. इस प्रकार वह अपनी इस उम्दा पारी के दौरान केवल छक्के-चौकों की मदद से 13 गेंद में 60 रन बनाने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें- VIDEO: जब ख्वाजा से बदतमीजी करने लगे रॉबिन्सन, एंडरसन ने समझा बुझाकर मामला किया शांत

आयरलैंड ने बनाए 286 रन:

बुलावायो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम के पांच विकेट 18.2 ओवरों में महज 70 रन पर ही गिर गए थे. यहां से कर्टिस कैम्फर और जॉर्ज डॉकरेल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए पारी को संवारना शुरू किया. डॉकरेल 93 गेंद में 69 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं कैम्फर ने शतक लगाया. इस दोनों बल्लेबाजों के बदौलत आयरिश टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाने में कामयाब हुई है.

Tags: Curtis Campher, Ireland, Scotland, World cup 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More