
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. यूपी के वाराणसी की नेहा सिंह ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने बिना ब्रश का इस्तेमाल किए उंगलियों के निशान से गौ माता की अद्भुत पेंटिंग तैयार की है. इस पेंटिंग को तैयार करने में 2 महीने का वक्त लगा है. कैनवास पर उकेरी गई गौ माता की ये अद्भुत पेंटिंग 672 वर्ग फीट की है. बता दें कि इस पेंटिंग को नेहा बहुत ही जल्द गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बतौर रिकॉर्ड दर्ज कराने के प्रयास में जुटी हैं.
नेहा सिंह ने बताया कि इस पेंटिंग को फिंगर प्रिंट से तैयार किया गया है. 42 फीट लम्बी और 16 फीट चौड़ी इस पेंटिंग में कुल 3 लाख 55 हजार 488 उंगलियों के छाप का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने दावा किया कि उंगलियों के छाप से बनी ये गौमाता की पेंटिंग दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग है. बताते चलें कि नेहा इसके पहले भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं.
ऐसे आया आइडिया
नेहा ने बताया कि दो साल पहले जब वो बीएचयू के वैदिक विज्ञान संस्थान से गौमाता पर शोध कर रही थीं. उस वक्त ही उन्हें इसके बारे में सारी जानकारी हुई. इसके बाद गौमाता के महत्व को पूरी दुनिया को बताने के लिए सबसे बड़ी पेंटिंग बनाने का फैसला लिया.कुछ अलग करने के लिए उन्होंने ब्रश के बजाए उंगलियों के निशान के इसे तैयार करने का काम शुरू किया. शुरुआती दौर में बिना ब्रश के उन्हें गौमाता की पेंटिंग तैयार करने में काफी मश्किलें भी आईं, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इसे तैयार कर लिया. बता दें कि नेहा इसके पहले पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 18:40 IST






