महिला को चलती ट्रेन से फेंका बाहर, रिश्तेदार से भी मारपीट, घायल हालत में खुद पहुंचे थाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर. मुजफ्फरपुर से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस में बड़ी घटना हुई. यहां झारखंड निवासी एक महिला के साथ बदमाशों ने की छेड़छाड़ की कोशिश की. महिला के साथ सफर कर रहे उसके रिश्तेदार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. बिलौआ के जंगल में महिला और उसका रिश्तेदार बेहोशी मिले थे. फिर दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल बिलौआ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.

मुजफ्फरपुर से सूरत जा रही सूरत एक्सप्रेस ट्रेन में ग्वालियर के नजदीक एक बड़ी घटना सामने आई है. जनरल बोगी में झारखंड निवासी महिला और उसके रिश्तेदार के साथ 3 लोगों ने मारपीट की. फिर उसके बाद उन्हें धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे सूरत एक्सप्रेस ट्रेन जब ग्वालियर से दतिया के बीच जा रही थी उसी दौरान यह घटना हुई.

वीडियो बनाने की कोशिश

झारखंड निवासी 40 साल की महिला और 22 साल के उसके रिश्तेदार का तीन युवकों से विवाद हो गया. दरअसल जनरल बोगी में तीन लोगों ने मोबाइल से महिला का वीडियो और फोटो बनाने की कोशिश की थी. इसी के चलते महिला और उसके रिश्तेदार का युवकों विवाद हो गया. इसी विवाद के बाद इन लोगों ने महिला को ट्रेन से धक्का दे दिया. फिर उसके रिश्तेदार को भी ट्रेन से बाहर फेंक दिया. दोनों बिलौआ थाना क्षेत्र की सीमा में रेलवे ट्रैक के पास बेहोश पड़े थे. सुबह जब होश आया तो यह लोगों से पता पूछ कर बिलौआ थाने तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: प्यार, शादी और फिर कत्ल, जिद में मिली शादीशुदा लड़की को मौत,  MP से लेकर राजस्थान तक चली खौफनाक लव स्टोरी 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट का केस दर्ज कर लिया. घायल महिला को फैक्चर होने के चलते ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल भिजवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. दरअसल महिला और उसका रिश्तेदार लखनऊ से गुजरात जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे. एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डबरा एसडीओपी की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है जो मामले की तत्काल जांच में जुट गई है.

Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें