
हाइलाइट्स
अमेजन पे कैश लोड सुविधा में अमेजन वाले घर से कैश कलेक्ट करके अकाउंट में क्रेडिट कर देते हैं.
पैसा अमेजन पे बैलेंस में क्रेडिट होता है, वहां से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है.
2,000 रुपये के नोट भी घर बैठे जमा करवाए जा सकते हैं.
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया है. 30 सितंबर तक ये नोट बैंक में जमा किए जा सकते हैं. इस डेट नोट जमा नहीं किए तो आपके पास रखे 2.000 रुपये बेकार हो सकते हैं, शुद्ध नुकसान. बैंक न जाना पड़े, इस चक्कर में शुरुआत में लोगों ने नोटों को लोकल दुकानों और पेट्रोल पंप्स में भुनाने की कोशिश भी की, पर इनके कर्मचारियों ने नोट लेने से मना कर दिया. पर अब घर बैठे 2,000 रुपये के नोट आप अपने अकाउंट में डाल सकते हैं और अमेजन वाले घर आकर ये नोट ले जाएंगे.
असल में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अमेजन पे कैश लोड सुविधा दे रही है. इसके तहत अमेजन यूजर्स को सुविधा देता है कि वो अपने अमेजन पे बैलेंस में महीने के 50 हजार रुपये तक डिपॉजिट कर सकते हैं. अगर आप कैश डिपॉजिट का ऑप्शन चुनते हैं तो अमेजन वाले आपके घर आकर कैश ले जाएंगे और वो पैसा आपके अमेजन पे बैलेंस में क्रेडिट कर देंगे. इस सुविधा के तहत अमेजन 2,000 रुपये के नोट भी एक्सेप्ट कर रहा है.
अमेजन पे बैलेंस का इस्तेमाल अमेजन ऐप पर शॉपिंग करने के लिए, दुकानों में स्कैन करके पे करने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा इन बैलेंस से आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और इस अमाउंट को आप अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं.
अमेजन से 2,000 रुपये का नोट कैसे जमा करें?
– इसके लिए आपको अमेजन पर कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन सलेक्ट करके एक सामान ऑर्डर करना होगा. ये देख लें कि वो ऑर्ड कैश लोड के लिए एलिजिबल है या नहीं. यही फीचर अमेजन पे बैलेंस में कैश डिपॉजिट करने की सुविधा देता है.
– जब सामान आए तो डिलिवरी पर्सन से कहें कि आपको अपने अमेजन पे बैलेंस में कैश डिपॉजिट करना है. उन्हें कैश दे दें. 2,000 का नोट या कोई भी नोट. वो अमाउंट को वेरिफाई करेंगे और डिपॉजिट प्रोसेस कर देंगे.
– आपने जो कैश डिलिवरी पर्सन को दिया था, उसमें से सामान की कीमत कटकर बाकी का पैसा आपके अमेजन पे बैलेंस में आ जाएगा. आप अमेजन ऐप पर जाकर अपना अमेजन पे बैलेंस चेक कर सकते हैं.
यहां एक बात आपको ध्यान में रखनी होगी कि अमेजन कई लोकेशंस पर कैश ऑन डिलिवरी की सुविधा नहीं देता है. तो अगर आपका लोकेशन कैश ऑन डिलिवरी और कैश लोड की सुविधा वाले पिन कोड्स में आता है, तो ही आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.
.
Tags: 2000 note, Amazon, Amazon pay, Business news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 16:49 IST






