
राहुल दवे/ इंदौर. इंदौर खाने को लेकर काफी मशहूर है. यही वजह है कि यहां पर लोग दूर-दूर से खाने पीने के लिए आते हैं. अगर आप भी वीकेंड पर दोस्तों या परिवार के साथ बजट के अंदर खाने-पीने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसे रेस्टोरेंट की जानकारी दे रहे हैं, जहां पर कई तरह के व्यंजन आप किफायती दामों में खा सकते हैं.
यह एक ऐसा रेस्टोरेंट है कि अगर आपकी पॉकेट में सिर्फ 60 रुपए हैं तो भी आप यहां पर कई तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं. वह भी भरपेट. इस रेस्टोरेंट का नाम कर्णावत भोजन प्रसादी है. यहां 60 रुपए में भरपेट खाना खा सकते हैं. यह रेस्टोरेंट बिल्कुल घर जैसा खाना परोसता है. यहां आपको दो तरह की सब्जी, दाल, चावल, एक मीठा, सलाद और रोटी मात्र 60 रुपए में मिलती है, वह भी अनलिमिटेड. यहां के खाने का स्वाद भी लाजवाब है.
इस वजह से वसूलेंगे 50 रुपए का जुर्माना!
इस रेस्टोरेंट का एक सीधा सा नियम है और वह है लोगों को खाना बर्बाद करने से रोकना. अगर कोई अपनी थाली से सब कुछ खत्म नहीं करता है या झूठा छोड़ता है, तो भोजनालय उस व्यक्ति से 50 रुपए का शुल्क वसूलता है. कर्णावत भोजन प्रसादी खाने की बर्बादी को लेकर काफी गंभीर हैं. एक बार जब आप यहां प्रवेश करते हैं, तो दीवारों पर आपको बैनर मिलेगा, जिसमें लिखा होगा कि आपको खाना बर्बाद करने पर 50 रुपए का जुर्माना देना होगा. इसका एक कारण यह भी है कि कुछ लोग केवल 60 रुपए में परोसे गए असीमित भोजन को बर्बाद कर देंगे और इसे हमेशा के लिए खत्म करने के लिए रेस्टोरेंट ने ग्राहकों से पैसे वसूलने का नियम शुरू किया.
इंदौर में हैं 13 ब्रांच
कर्णावत भोजन प्रसादी के संचालक भारत सिंह ने बताया कि इंदौर में 13 ब्रांच हैं. यह कॉनसेप्ट उनके बाऊजी का है. जिनका नाम गुलाब सिंह कर्णावत है. 15 साल पहले उन्हें आइडिया आया था कि इंदौर एजुकेशन हब बनता जा रहा है. ऐसे में बाहर से इंदौर पढ़ने के लिए दूर दूर से छात्र आते हैं, उनको आर्थिक रूप से बोझ ना पहुंचे, वहीं उन्हें घर जैसा स्वाद भी मिले. इसके साथ ही शहर के मिडिल क्लास लोग भी बिना जेब देखे अपने परिवार को यहां ला सकें. इन दोनों बातों को ध्यान में रखकर इस तरह की थाली निकाली गी, जिसकी कीमत भी कम ही रखी.
12 हजार खाते हैं यहां खाना
कर्णावत भोजन प्रसादी की शुरुआत 15 साल पहले की गई थी. धीरे-धीरे यह इतना फेमस हुआ की आज सभी सेंटर पर मिलकर 10 से 12 हजार लोग यहां भोजन ग्रहण करते हैं. यह भोजनालय न केवल सबसे स्वाद और शुद्धता के लिए जाना चाहता है, बल्कि रेस्तरां में एक विशेष मेन्यू भी है, जो बहुत दिलचस्प है. महंगाई और हर चीज की ऊंची कीमतों के इस युग में, कर्णावत भोजन प्रसादी ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.
.
Tags: Food 18, Indore news, Latest hindi news, Local18, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 15:16 IST






