‘टेररिज्म बांटता है, लेकिन टूरिज्म जोड़ता है’ : G20 Summit के लिए पीएम मोदी ने दिया संदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जी-20 की मेजबानी के दौरान लगभग 200 से अधिक बैठकों का आयोजन देश में 100 अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र के लिए विश्व स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है.’ वे जी-20 पर्यटन मंत्रियों के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, “हमारे प्राचीन शास्त्रों में एक कहावत है ‘अतिथि देवो भव’ अर्थात ‘अतिथि देवो भव’. और यही पर्यटन के प्रति हमारा दृष्टिकोण है. हमारा पर्यटन केवल दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बारे में नहीं है. यह एक गहरा अनुभव है.” पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘वाराणसी में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के बाद पर्यटकों की संख्या में 10 गुणा की बढ़ोतरी हुई है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने निर्माण के एक साल के अंदर 27 लाख पर्यटक पहुंचे हैं.’

जी-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कहा जाता है कि आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन जोड़ता है. वास्तव में, पर्यटन में सभी क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने की क्षमता है, जिससे एक सामंजस्यपूर्ण समाज का निर्माण होता है. मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि यूएनडब्ल्यूटीओ के साथ साझेदारी में एक जी-20 पर्यटन डैशबोर्ड विकसित किया जा रहा है. यह सर्वोत्तम प्रथाओं, केस स्टडी और प्रेरक कहानियों को एक साथ लाएगा.’

Tags: G20 Summit, Narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें