निकली कुत्ते संभालने की नौकरी, सैलरी है 1 करोड़, सुविधाएं इतनी कि आप सोच भी नहीं सकते ….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Weird Jobs With High Salary: आपने दुनिया में तमाम तरह की नौकरियों के बारे में सुना होगा. इनमें से कुछ तो इतनी ज्यादा रिस्की होती हैं कि सुनकर ही इंसान डर जाए. वहीं कुछ नौकरियों में ऐसी सैलरी ऑफर की जाती है कि इंसान रिस्क के बारे में सोचना ही भूल जाए. इस वक्त एक ऐसी ही नौकरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक शख्स को 2 कुत्तों को संभालने के बदले एक करोड़ ऑफर किए जा रहे हैं.

लाइटहाउस में बल्ब बदलने की नौकरी, ट्रक ड्राइविंग करने की नौकरी और खदान में काम करने की नौकरियां ऐसी होती हैं, जिसमें रिस्क तो होता है लेकिन इसके बदले पैसे खूब मिलते हैं. हालांकि कुत्ते संभालने के लिए नैनी की नौकरी में ऐसा कोई रिस्क नहीं है. आपको एक अरबपति के घर में जाकर उसके कुत्ते संभालने हैं और इसके बदले पैसे के साथ-साथ सुविधाएं भी खूब मिलेंगी.

कुत्ते संभालने के लिए 1 करोड़!
ये नौकरी लंदन के नाइट्सब्रिज में रहने वाले के अरबपति के घर के लिए है. उन्हें एक ऐसी फुल टाइम नैनी की ज़रूरत है जो उनके दो प्यारे-दुलारे कुत्तों के साथ साये की तरह रह सके. उसे कुत्तों के प्लेडेट्स अरेंज करनी हैं, उन्हें खिलाना-पिलाना है, डॉक्टर के पास ले जाना है और उनकी सारी ज़रुरतों का ख्याल रखना है. उसे कुत्तों के खाने-पीने की जानकारी होनी चाहिए और डॉग्स के साथ पर्सनल बॉन्ड बनाना आना चाहिए. नौकरी को मार्केट में George Ralph-Dunn of Fairfax and Kensington नाम की रिक्रूटमेंट एजेंसी ने डाला है और उनका कहना है कि इसके लिए 1 करोड़ की सैलरी सालाना तौर पर दी जाएगी.

क्या-क्या होंगी सुविधाएं?
इस नौकरी को करने वाले कैंडिडेट एक हाई प्रोफाइल जगह पर रहेंगे और ऐसे ही लोगों के साथ उनका उठना-बैठना होगा. हर साल नैनी को 6 हफ्ते यानि 6 हफ्ते यानि 42 दिन की छुट्टियां मिलेगी और क्लाइंट के साथ उनके डॉग्स को लेकर प्राइवेट जेट का लग्ज़री सफर भी करने को मिलेगा. रहने और खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था दी जाएगी. हालांकि कैंडिडेट्स से इसके बदले उम्मीद की जाती है कि वो दो कुत्तों को अपनी निजी ज़िंदगी से ज्यादा वरीयता पर रखेगा और एक कॉल पर सब कुछ छोड़कर उनके पास पहुंचेगा.

Tags: Ajab Gajab, Job news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें