PHOTOS: कौन हैं टाइटैनिक का मलबा देखने गई ‘टाइटन’ में सवार वे 5 यात्री, जिनकी समंदर में अटकी है जान, जानें प्रोफाइल

Submarine missing from Atlantic Ocean: अटलांटिक महासागर की गहराइयों में पर्यटक पनडुब्बी टाइटन रविवार को लापता हो गई. इसमें पांच लोग सवार थे. लापता लोगों में पनडुब्बी के मालिक, एक फ्रांसीसी पनडुब्बी ऑपरेटर, ब्रिटिश एविएशन टाइकून और एक धनी पाकिस्तानी व्यापारी और उनका बेटा मौजूद थे. रिपोर्टों के अनुसार, रविवार को मध्य अटलांटिक में गोता लगाने के लगभग एक घंटे और 45 मिनट बाद पनडुब्बी का संपर्क टूट गया था. ओशनगेट एक्सपेडिशन्स से संबंधित पनडुब्बी ने प्रति व्यक्ति 250,000 डॉलर में आठ दिवसीय मिशन तय किया था. कंपनी ने पुष्टि की है कि उसका संपर्क टूट गया था. आइए तस्वीरों से उन पांच यात्रियों की प्रोफाइल जानते हैं जो इस पनडुब्बी में सवार थे.

01

पॉल-हेनरी नार्गोलेट, जिन्हें “मिस्टर टाइटैनिक” के नाम से अधिक जाना जाता है. वह पनडुब्बी के चालक दल के सदस्यों में से एक थे. 77 वर्षीय नार्गोलेट ने फ्रांसीसी नौसेना में 25 से अधिक वर्षों तक सेवा की थी. उन्हें पूरी दुनिया में गोता लगाने का अनुभव था और उन्होंने अपने साहसिक कारनामों के खतरों के बारे में खुलकर बात की. (Photo: OceanGate)

02

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार पाकिस्तान के कराची में स्थित एंग्रो कॉर्पोरेशन ने एक बयान में बताया कि 48 साल के ब्रिटिश व्यवसायी शहजादा दाऊद और 19 साल के उनके बेटे सुलेमान लापता पनडुब्बी में सवार थे. (Photo: Reuters)

03

रश OceanGate Expeditions के मुख्य कार्यकारी हैं, जो पर्यटकों को समुद्र के सबसे गहरे क्षेत्रों में ले जाने के लिए जिम्मेदार कंपनी है. रश भी इसी पनडुब्बी में सवार थे. (Photo: TheIndependent)

04

58 वर्षीय हामिश हार्डिंग एक ब्रिटिश एविएशन टाइकून और तीन बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं. वह एक्शन ग्रुप के संस्थापक और दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में मुख्यालय वाली एक अंतरराष्ट्रीय विमान ब्रोकरेज कंपनी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष हैं. हामिश हार्डिंग ने नामीबिया से आठ जंगली चीतों को भारत में फिर से लाने के लिए भारत सरकार के साथ सहयोग किया था. (Photo: Felix Kunze/Wikimedia)

05

रिपोर्ट बताती हैं कि टाइटन पानी के अंदर अपने पांच नाविकों को 96 घंटे तक ही जीवित रख सकता है. इसके बाद अगर टाइटन की बैटरी खत्म हुई तो हीटर नहीं चल सकेंगे और ऐसे में अंदर मौजूद लोगों को हाइपोथर्मिया ( शरीर का तापमान अत्यंत कम हो जाना) हो सकता है, जो मृत्यु का कारण बन सकती है. (Photo: Oceangate)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More