Monsoon in Jharkhand: गोड्डा, पाकुड़ और दुमका के रास्ते झारखंड में मानसून का प्रवेश, 23 जून तक पूरे प्रदेश में होगी बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरव झा/रांची. झारखंड के लोगों को उम्मस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि मानसून का प्रवेश झारखंड में हो चुका है. संथाल परगना के गोड्डा, दुमका, पाकुड़ के रास्ते मानसून की एंट्री के साथ ही तपती गर्मी झेल रहे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं. मानसून के प्रवेश के साथ राज्य के कई इलाकों में मंगलवार को भी हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली थी. वहीं आज भी कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है.

मंगलवार को हुए वर्षापात में सबसे अधिक बारिश की बात करें तो 77.2 मिलीमीटर दुमका के मसानजोर में बारिश मापी गई है. वहीं, झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21, 22 और 23 जून को राज्य के हर जिले में बारिश देखने को मिलेगी. 21, 22 को जहां कोल्हान, रांची और संथाल परगना के क्षेत्रों में बारिश देखने को मिलेगी तो वही 23 जून को दक्षिणी भाग में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 30 से 40 किलोमिटर की रफ्तार से हवा चल सकती है और कई इलाकों में वज्रपात भी हो सकते हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवा और वज्रपात के दौरान पोल और पेड़ के किनारे कोई भी ना रहें. साथ ही बज्रपात के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का भी उपयोग ना करें.

बता दें कि इस वर्ष झारखंड में अधिक गर्मी देखने को मिली है. कई इलाके में पारा 44 के पार रहा है जिससे कई क्षेत्रों में वाटर लेवल भी नीचे चला गया है. अब जब मानसून का प्रवेश झारखंड में हुआ है तो लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ भूतल में पानी की कमी भी दूर होने की उम्मीद है. बता दें कि गर्मी अधिक पड़ने के कारण कई क्षेत्रों में कई लोगों की मौत भी हुई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें