Delhi Gold Price: दिल्ली में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली, चेक करें आज का भाव


रिया पांडे/ दिल्ली. वेडिंग सीजन का दौर जारी है. हर तरफ बैंड, बाजा और बारात की धुन सुनाई दे रही है. इस धूम धड़ाके के बीच दिल्ली में सोने चांदी के भाव टूट कर जमीन पर आ गया हैं. आज यानी  बुधवार को चांदनी चौक बजार में सोना 390 रुपए सस्ता हुआ है. बताते चलें कि सोने- चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.

दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में 21 जून को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 390 रुपए टूटने के बाद 55,970 रुपए हो गई. इससे पहले 20 जून को इसका भाव 56,360 रुपए था. वहीं 19 जून को इसकी कीमत 56,500 रुपये हो गई. इसके पहले 18,और 17 जून को सोने का यही भाव था.

ये है 24 कैरेट का भाव

22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो बुधवार को इसकी कीमत 60850 रुपए हो गई. इससे पहले 20 जून को इसका भाव 61270 रुपए था. चांदनी चौक के चेयरमैन TB&JA ने बताया कि जून के इस सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. बाजार के ट्रेंड को देखकर लगता है कि आगे इसकी कीमत थोड़ी और गिर सकती है.

जानें चांदी का भाव

चांदनी चौक बाजार में सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो बुधवार को इसकी कीमत टूट कर 72,250 रुपए हो गई है. इससे पहले 20 जून को 74,400 रुपए प्रति किलो थी, 19 जून को इसकी कीमत 74500 रुपए थी. वहीं शुक्रवार 16 जून को 74100 रुपए प्रति किलो थी.

Tags: Delhi, Delhi news, Delhi-NCR News, Gold Rate Today, Latest hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More