Himachal Monsoon Rain: शिमला में 40MM मूसलाधार बारिश, स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान


शिमला. हिमाचल प्रदेश में प्रीमॉसून में ही मौसम (Himachal Weather Report) मेहरबान है. आलम यह है कि प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. अभी पहाड़ों को मॉनसून का इंतजार है. लेकिन, इससे पहले ही जमकर पानी बरस रहा है. लगातार भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश के स्कूल 38 दिन तक बंद रहेंगे.

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, बीती रात को शिमला, सिरमौर और मंडी में जमकर बारिश हुई है. इससे पहले सोमवार को सिरमौर में काफी मूसलाधार पानी बरसा था. शिमला में बीती रात को 50 एमएएम और सिरमौर के धौलाकुआं में 50 एमएम पानी बरसा है. इसके अलावा, मंडी के जोगिंद्रनगर में 20 एमएम बारिश हुई है. लगातार बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली है.

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल में अगले पांच दिन तक बारिश होने के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि अभी हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस है और इसी वजह से बारिश हो रही है. उन्होंने बताया कि 24 जून के बाद हिमाचल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है.

बरसात की छुट्टियों की घोषणा

उच्च शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया है. शेड्यूल के तहत अब 22 जून से स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है     र ऐसे में अब 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, विंटर स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक केवल छह दिन तक ही छुट्टियां होंगे.

कम होने लगे टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश सहित मैदानी इलाकों में भी बिपरजॉय तूफान की वजह से बारिश हुई है और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. ऐसे में अब हिमाचल में टूरिस्ट की संख्या भी कम होने लगी है. बड़ी बात है कि बरसात में हिमाचल में टूरिस्ट फुटफॉल गिर जाता है क्योंकि, यहां पर लैंडस्लाइड और सड़कों की हालत खराब होती है. बता दें कि हिमाचल में हर साल करोड़ों रुपये बरसात बहा कर ले जाती है. साथी सैंकड़ों लोगों की मौत भी होती है.

Tags: Heavy rain and cloudburst, Himachal pradesh, Manali tourism, Shimla Monsoon

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More