Damoh News: तेंदूपत्‍ते की जमाखोरी मामले में फंसा गंगा जमुना ग्रुप, ₹40 लाख कीमत के 900 बोरे बरामद

हाइलाइट्स

वन विभाग ने अवैध रूप से हो रहे तेंदूपत्ता संग्रहण का किया पर्दाफाश
गंगा जमुना स्कूल ग्रुप द्वारा हो रहा था संग्रहण
करीब 35 से 40 लाख रुपए की कीमत के 900 बोरे बरामद
वन मंडल अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

आशीष कुमार जैन

दमोह. गंगा जमुना स्कूल ग्रुप पर एक साथ कई विभागों के द्वारा जांच शुरू की गई थी और अब वन अमले के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई में अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण की बात सामने निकल कर आई है. वन विभाग ने गंगा जमुना स्कूल ग्रुप द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे तेंदूपत्ता के संग्रहण का पर्दाफाश किया है. इस दौरान करीब 35 से 40 लाख रुपए कीमत के 900 बोरे बरामद किए गए हैं.

यह तेंदूपत्ता संग्रहण साल 2021 – 22 का है, जिसमें करीब 1200 बोरे तेंदूपत्ता के अधिक सामने आए थे. जिसमें से करीब 350 बोरों को लेकर के स्वीकृति गंगा जमुना ग्रुप के कर्मचारियों द्वारा वन विभाग को दिखाई गई है. ऐसे हालात में करीब 900 बोरे अवैध रूप से संग्रहित किए जाना सामने आया है.

अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वन विभाग के वन मंडल अधिकारी के अनुसार 900 बोरा तेंदूपत्ता की कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपए बताई जा रही है. ऐसे में गंगा जमुना ग्रुप के द्वारा 1 साल में ही इतनी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहण किया जाना सामने आया है. इस मामले पर दमोह के वन मंडल अधिकारी एमएस उईके का कहना है कि अधिक संग्रहण के इस मामले को लेकर के उन्होंने संबंधित वन परिक्षेत्र के अधिकारी को निर्देश दिए हैं और इस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

लगातार उठ रहे सवाल

इस कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल यह है कि यदि 1 वर्ष में अधिक संगठन का इतना बड़ा मामला सामने आया है तो गंगा जमुना ग्रुप के द्वारा बीते अनेक वर्षों से लगातार ही इसी तरह से तेंदूपत्ता का संग्रह किया जा रहा है. उस दौरान भी कितना बड़ा संग्रहण करके शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया होगा यह विचारणीय प्रश्न भी है और जांच का विषय भी. अब देखना यह होगा कि प्रशासन किस प्रकार कार्रवाई करती है.

Tags: Damoh News, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More