राजस्थान: कांग्रेस दे रही युवा जोश को तरजीह, खांटी नेताओं की टिकटों पर लटक सकती है तलवार! जानें वजह


हाइलाइट्स

राजस्थान कांग्रेस रणनीति
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
कांग्रेस में पुराने चेहरों पर भारी पड़े रहे नए चेहरे

जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव (Aassembly elections) की अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इसके लिए एक तरफ सीएम अशोक गहलोत जहां ताबड़तोड़ घोषणाएं कर हर वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं चुनावों में जनता की क्या डिमांड है इसको लेकर सर्वे भी कराए जा रहे हैं. हाल ही में एआईसीसी और सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के सर्वे में सामने आया है कि जनता नए चेहरों की मांग कर रही है. गहलोत जानते हैं कि पुरानी गलतियां दोहराईं तो फिर से सत्ता प्राप्ति का सपना चकनाचूर हो सकता है.

लिहाजा अशोक गहलोत ने इसके लिए अब जनता की आवाज को मंच पर जगह देना शुरू कर दिया है. इससे फील्ड में जीताऊ नेताओं के चेहरों पर मुस्कान लौटी है. बरसों से पुराने चेहरों के बीच उनकी हमेशा खारिज होती आ रही दावेदारी को अभी से बल मिलने लगा है. इसके साथ ही गहलोत ने चुनाव से दो महीने पहले टिकटें तय करने की बहस भी छेड़ी है ताकि नये चेहरों को जनता के बीच लोकप्रिय बनने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: गहलोत ने हारे हुए नेताओं को दिया ये बड़ा संकेत, कइयों के छूटे पसीने

बीजेपी की रणनीति का हवाला दिया जा रहा है
यह बात दीगर है कि बरसों से जमे जमाये खांटी नेता क्या अपनी सीट किसी और के लिए खाली करेंगे. राजनीति के जानकारों के अनुसार हालांकि ये कोई आसान काम नहीं है. लेकिन प्रयास किए जाए तो असंभव भी नहीं है. इसके पीछे बीजेपी की रणनीति का हवाला दिया जा रहा है. बीजेपी हर चुनाव में टिकट बंटवारे में नई पॉलिसी लाती है. नये प्रयोग करती है. शायद कांग्रेस ने भी वक्त की इस जरूरत को समझा है और वह भी अब पुराने ढर्रे से निकलकर युवा जोश और तरूणाई के लिए जगह बनाने का आइडिया लेकर आती दिख रही है.

कांग्रेस बदलाव के मूड में लग रही है
राजनीति के जानकार कहते हैं कि इतनी पुरानी पार्टी तजुर्बे पर युवा जोश को तरजीह देने की जोखिम चुनाव में उठा पाने की हिमाकत कर पायेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी. यदि चुनाव से दो माह पहले टिकट बंटे और ओल्ड गार्डस दरकिनार हुए तो क्या वक्त रहते डैमेज कंट्रोल कर पायेगी या नहीं यह भी बड़ा सवाल होगा. बहरहाल कांग्रेस कुछ बदलाव के मूड में लग रही है. लेकिन शंकाओं का जवाब तो चुनाव के वक्त ही मिल पाएगा.

Tags: Jaipur news, Rajasthan Congress, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More