दिखने में नाजुक, मगर लोग कहते हैं पहाड़ों की रानी, ले जाते हैं शिमला, मनाली, बिना हांफे चढ़ जाती ऊंचाई पर

हाइलाइट्स

पहाड़ियों के ट्रिप के लिए एसयूवी कारों को बेहतर माना जाता है.
अगर कार साथ दे तो सफर का मजा दोगुना हो जाता है.
एक ऐसी कार है जिसके सामने बड़ी एसयूवी कारों ने भी घुटने टेक दिए हैं.

Maruti Alto 800 : कार से लॉन्ग ड्राइव या ट्रिप तब यादगार हो जाती है, जब आपकी गाड़ी आपका पूरा साथ दे. फिर चाहे गर्मियों की छुट्टी हो या सर्दियों की, अगर आपकी कार राह पर बिना रुके चलती रहे तो आप उस सफर को जीवन भर नहीं भूलते. कई बार देखा गया है कि ट्रिप पर अपनी भारी भरकम और बड़ी गाड़ी ले जाने वाले लोगों को पहाड़ियों की खड़ी चढ़ाई और पथरीले रास्तों में चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार उनकी गाड़ियां थोड़े से बर्फ में भी फंस जाती हैं और उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं, जिसे लोग पहाड़ियों की रानी कहते हैं. इस कार को इस नाम से पुकारने के पीछे वजह यह है कि ये कार पहाड़ी इलाकों के हर मौसम में अपनी क्षमता साबित कर चुकी है. फिर चाहे शिमला हो, मनाली या नैनीताल, ये बड़े ही आसानी से सभी रास्तों पर चलते हुए आपके सफर को यादगार बना देती है, और इस वहज से आज लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: विदेशों में बजा इस देसी एसयूवी का डंका, धांसू फीचर्स और लुक्स के साथ हुई इस देश में हुई लॉन्च

हम बात कर रहे हैं मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति ऑल्टो 800 की. आपको जानकर हैरानी होगी कि पहाड़ियों को चढ़ने में ये कार कई तरह की महंगी और अच्छी एसयूवी कारों को भी पीछे छोड़ चुकी है. आपने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई बार देखा होगा कि जहां एक एसयूवी बर्फीले रास्तों में चढ़ने में मशक्कत कर रही होती है वहीं एक ऑल्टो आसानी से बर्फीले रास्तों को चीरते हुए आगे बढ़ जाती है.

हल्का वजन साबित हुआ वरदान
मारुति ऑल्टो 800 का हल्का वजन कार के लिए एक वरदान के जैसा है. अपने कम वजन के चलते ही यह पहाड़ियों में आसानी से चढ़ जाती है. जहां एक साधारण एसयूवी का वजन 1500-1800 किलोग्राम के आस-पास होता है, वहीं मारुति ऑल्टो 800 का वजन महज 850 किलोग्राम है. इसके अलावा इस कार में मिलने वाला फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम भी इसे खराब रास्तों में चलने में सक्षम बनाता है. अगर ऑल्टो कहीं फंस भी जाए तो इसे दो लोग धक्का देकर आसानी से निकाल भी सकते हैं. वहीं छोटे साइज के वजह से इसे पहाड़ियों की पतली सड़कों में चलाना आसान होता है. इसके अलावा, मारुति की सर्विस सेंटर हर जगह उपलब्ध होती है, इस वजह से खराब होने पर इसे बनवाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: 50 लीटर के टैंक में कैसे आ रहा 55 लीटर पेट्रोल? क्या पेट्रोल पंप दे रहे धोखा या कुछ और है मामला? जानिए

छोटा लेकिन दमदार इंजन
मारुति ऑल्टो 800 में वैसे तो महज 800cc का इंजन मिलता है, लेकिन यह परफॉर्मेंस के मामले में काफी शानदार है. कंपनी ने छोटे साइज और हल्के वजन के अनुसार इंजन को ट्यून किया है. यह इंजन 48 बीएचपी का पॉवर और 69 एनएम का टॉर्क देता है. इसमें बेसिक फीचर्स के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. फिलहाल, ऑल्टो 800 को कंपनी ने बंद कर दिया है, लेकिन यूज्ड कार मार्केट में यह कार आपको सस्ते में मिल जाएगी.

Tags: Auto News, Car Bike News, Cars, Maruti Alto 800, Maruti Suzuki

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More