Varanasi Weather Alert: वाराणसी में आंधी बारिश के आसार, ये है मौसम विभाग की भविष्यवाणी


अभिषेक जायसवाल, यूपी के वाराणसी (Varanasi) में बुधवार (21 जून) से मौसम करवट लेगा.आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी में 21 जून से आसमान में बदलो की आवाजाही देखने को मिलेगी. इसके अलावा गरज चमक के साथ धूलभरी आंधी और बारिश के आसार भी है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वाराणसी में 21 जून से तापमान में भी गिरावट आएगी.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वेबसाइट के मुताबिक, वाराणसी में 21 से 26 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश के छीटें भी पड़ सकते है. इस बीच अधिकतम तापमान लुढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.

42 डिग्री रहा पारा
बताते चलें कि 20 जून को वाराणसी में लोगों को तीखी धूप के कारण प्रचंड गर्मी का कहर झेलना पड़ा.आकड़ो के मुताबिक वाराणसी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा. आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही लोग धूप की तल्खी से हैरान और परेशान दिखें.

आज से बदलेगा मौसमी आएगा बदलाव
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में 21 जून से मौसम में बदलाव होगा. इसके साथ हो तापमान में भी कमी आएगी और हीट वेव का कहर भी लोगों को नहीं झेलना होगा. ऐसे आसार है कि वाराणसी में बारिश के छींटे भी पड़ सकतें हैं.

Tags: UP weather alert, Uttar pradesh news, Varanasi news, Weather Alert

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More