
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 21 June 2023)
आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगा. गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य बना रहेगा. उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 21 June 2023)
थकान, आलस और चिंता के कारण काम का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा. विशेष रूप से संतान के कारण चिंता होगी. कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा. विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी. व्यवसाय में कठिनाई उत्पन्न होगी. आज महत्वपूर्ण निर्णय न लेना हितकर होगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 21 June 2023)
अनिच्छनीय घटनाएं, बीमारी, क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें. किसी कारण समय पर भोजन नहीं मिलेगा. अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं. झगड़े-विवाद से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 04:35 IST






