इटली के बॉयफ्रेंड को कर रहीं डेट, लेकिन नहीं करेंगी शादी! आलिया को नवाज से मिली ये सीख, बोलीं- इस जन्म में…

मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बतौर कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री कर ली है. वहीं, नवाजुद्दीन अपने दोनों बच्चों को लेकर यूरोप वेकेशन पर हैं. शो में एंट्री करने से पहले आलिया ने कहा अपने बॉयफ्रेंड संग एक तस्वीर शेयर कर हलचल मचा दी थी. अब शो में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेट और वेडिंग प्लान का खुलासा किया है. उन्होंने शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच कहा नवाज से शादी के बाद उन्होंने बहुत कुछ झेला है. वह नवाज के साथ 19 साल तक रही हैं.

आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने कहा कि वह नावजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रहते हुए उन्होंने बहुत झेला है. उनका अब शादी से भरोसा उठ गया है. लेकिन उन्हें नया पार्टनर मिल गया है. आलिया से जब को-कंटेस्टेंट साइरस ब्रोचा ने जब उनसे पूछा कि क्या वह दोबारा शादी करने वाली हैं. इस पर उन्होंने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी.

नवाजुद्दीन से रिश्ता तोड़ इस शख्स के प्यार में पड़ीं आलिया! दुबई में हुई थी पहली मुलाकात, इटली में करता है ये काम

आलिया सिद्दीकी नहीं करेंगी दोबारा शादी

आलिया सिद्दीकी ने कहा, “नहीं यार. इस जन्म में शादी तो नहीं करूंगी. अब शादी में कोई भरोसा नहीं है.” आलिया ने अपने पार्टनर के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उनके पार्टनर इटली के रहने वाले हैं और आईटी सेक्टर में काम करते हैं. हम एक साल पहले दुबई में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे. उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर ने उनको मानसिक रूप से सपोर्ट किया.

आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली मुलाकात

वहीं, आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली मुलाकात और प्यार के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा “उनका भाई तब उनके अस्सिटेंट थे. तब वे एकता नगर में रहते थे. मैं एक पीजी में रह रही थी और मुझे पीजी से बाहर निकाल दिया गया था. तो उनके भाई ने मुझे कुछ दिन वहीं रहने को कहा. मैं सहज नहीं था.”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से ऐसे हुआ था आलिया को प्यार

आलिया सिद्दीकी ने आगे कहा, “मैंने सबसे पहले उनकी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) तस्वीरें देखीं और मुझे उनकी आंखें पसंद आईं. उनकी आंखें बहुत सेक्सी हैं. फिर हम मिले और प्यार हो गया. फिर हम साथ रहने लगे. हम कई साल लिव इन में रहे. यही से हमारी जर्नी शुरू हुई थी.

Tags: Nawazuddin siddiqui

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More