नवनिर्मित मकान में चोरी, 95 हजार नकदी और जेवरात लेकर चोर फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। मंझनपुर कस्बे के चक नगर मोहल्ले में रविवार शाम चोरों ने एक नवनिर्मित मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर घर से करीब 95 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है।

जानकारी के मुताबिक, चक नगर निवासी शाहरुख की अप्रैल में शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ नए मकान में रह रहा था। रविवार को दंपती पहले अपने पुराने घर और फिर बिजलीपुर स्थित शाहरुख की बहन के यहां गया था। इसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बना लिया।

शाम करीब सात बजे जब दंपती वापस लौटा तो मुख्य गेट के ताले पर ईंट से तोड़े जाने के निशान मिले। अंदर जाकर देखा तो बक्सों और लॉकर के ताले टूटे पड़े थे। घर का सामान बिखरा हुआ था और नकदी व जेवरात गायब थे। आरोप है कि चोर पड़ोस के मकान से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत, सदर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें