24 दिन में 4 मर्डर, बुजुर्गों को बनाता था निशाना, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा साइको किलर

बगहा. यूपी-बिहार सीमा पर धनहा में आतंक का पर्याय बने साइको किलर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. साइको किलर अमला यादव धनहा में अब तक 24 दिन में चार लोगों की निर्मम हत्या कर चुका है. इसी बीच एक अन्य घटना को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से अमला की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई भी कर दिया लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बची.

अब पुलिस उससे गहन पूछताछ में जुटी है. बताया जा रहा है कि धनहा थाना क्षेत्र के बैरा बाज़ार मुसहरी में ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाला हत्यारा अमला यादव ने लालजी यादव पर हमला किया था उसे उसी वक़्त लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. हत्यारे ने जब लालजी पर जानलेवा हमला किया तो उसी दौरान पुलिस ने ग्रामीणों कि सहयोग से उसे पकड़ लिया लेकिन लालजी यादव की इलाज़ के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया है.

हत्यारा अमला साइको है या किसी रंजिश की वजह से चैन मर्डर की घटनाओं को अंजाम दे रहा था पुलिस इसकी तफ़्तीश में जुटी है. ख़ुद बगहा SP किरण कुमार गोरख जाधव इस मामले को देख रहे हैं. एसपी ने भी प्रथम दृष्टया अमला को साइको बताया है. कल से ही इलाके में SDPO कैलाश प्रसाद घटना स्थल पर दलबल के साथ कैम्प कर रहे थे. बता दें कि गिरफ्तार हत्यारा कमल उर्फ़ अमला यादव ज्यादातर बुजुर्गों को निशाना बना रहा था और धारदार हथियार से उनके शरीर पर हमला कर मौत के घाट उतार रहा था, लिहाज़ा निर्मम हत्या के पीछे के कारणों को भी खंगालने में पुलिस जुटी हुई है.

बगहा के पुलिस कप्तान किरण कुमार जाधव बताते हैं कि आरोपी से सभी पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने सभी हफ्ते में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसपी बताते हैं कि सभी हत्या का तरीका एक ही था लेकिन हत्या की तिथि अलग-अलग थी जिसके बाद पुलिस गांव में मुस्तैद थी.

Tags: Bihar News, Crime News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More