Cyclone Biparjoy : कोटा एसडीआरएफ की तीन टीमें कर रही हैं तूफान प्रभावित क्षेत्रों का रेस्क्यू, देखें वीडियो

शक्ति सिंह/ कोटा. राजस्थान में बिपरजॉय तूफान की एंट्री के बाद राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. हालांकि, अब तूफान का असर काफी कम हो गया है. लेकिन, तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है. खासकर जोधपुर, जालौर, सिरोही, बाड़मेर व ​दक्षिणी राजस्थान में. तूफान के दौरा इन इलाकों में प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों खतरे वाले गांव को खाली कराए हैं. इसके अलावा पानी में फंसे लोगों को भी बाहर निकाला है. कोटा में स्थि​त एसडीआरएफ की तीन टीमों ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को तूफान से बचाया है.

एसडीआरएफ की जुबानी तूफान की कहानी

एसडीआरएफ कंपनी कमांडर एकता हाडा ने बताया कि बीपरजोय तूफान की एंट्री के बाद राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने के कारण कई गांव डूब चुके हैं और टापू में तब्दील हो गए हैं. प्रशासन और एसडीआरएफ मौके पर राहत और बचाव का कार्य कर रही है. कोटा एसडीआरएफ की बी कंपनी की 3 टीमों ने जोधपुर, पाली ,अजमेर में अपना मोर्चा संभाला हुआ है. कोटा की तीन टीमें अजमेर, जोधपुर और पाली में लगातार रेस्क्यू कर रही हैं. गांव में फंसे लोगों और उनके जानवरों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा रहा है.कहीं से भी इमरजेंसी सूचना मिलते ही हमारी टीम दूसरी तरफ मूव कर देती है.

पानी का बहाव इतना तेज की बह गई कारें

एकता हाडा ने बताया कि चारभुजा में एक कार बहती हुई आ रही थी, सूचना मिलते ही टीम के जवान पहुंचे और उस बहते हुए पानी में से उस कार का रेस्क्यू किया. गनीमत यह रही कि कार में कोई भी इंसान मौजूद नहीं था. ऐसे ही रात में अचानक प्रशासन द्वारा सूचना मिली. तब भी टीम के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया. वहां से भी पानी में फंसे हुए वाहनों और गांव के लोगों को निकालकर टीमों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. टीमोंद्वारा दिन और रात लगातार रेस्क्यू जारी है. टापू बन चुके गांव से लोगों और उनके जानवरों को बचाकर एसडीआरएफ की टीम सुरक्षित स्थान पर छोड़ रही है.

एडीजी आलोक वशिष्ठ और कमांडेंट राजकुमार गुप्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की 24 घंटे कर रहे हैं. मॉनिटरिंग, एसडीआरएफ टीमों से भी लगातार ले रहे हैं अपडेट. मौसम विभाग द्वारा भी मौसम का अपडेट देने के बाद कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई है. तो वही कई रूट की दर्जनों ट्रेने भी रद्द कर दी गई. नरेगा में काम करने वाले श्रमिको की भी छुट्टियां बढ़ा दी गई है. तूफान से कई क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा भी प्रशासन द्वारा लिया जा रहा है.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More