
हाइलाइट्स
अगर आप सनबर्न और टैनिंग से जूझ रहे हैं तो दही के साथ टमाटर पल्प का इस्तेमाल करें.
स्किन पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए भी आप दही का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं.
Curd Skin Care: गर्मी के मौसम में दही का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. यह शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन आदि की कमी को तो दूर करता ही है, आपकी स्किन को भी हेल्दी बनाने और सॉफ्ट रखने में मदद करता है.अगर आप इसे अपने स्किन केयर रुटीन में शामिल कर लें तो यह आपकी त्वचा को हमेशा ग्लोइंग रखेगा और एजिंग प्रोसेस से दूर रखेगा. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने और नए सेल्स के निर्माण का भी काम बड़ी आसानी से करता है. तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में स्किन को समस्याओं से बचाने के लिए दही का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं.
इस तरह करें स्किन केयर में दही को शामिल
टैनिंग दूर करें
अगर आप सनबर्न और टैनिंग से जूझ रहे हैं तो दही के साथ टमाटर पल्प का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप दो चम्मच दही लें और इसमें पीसा टमाटर 2 चम्मच मिला लें. आप चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी डाल सकते हैं. अब इसे अपने चेहरे व स्किन पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. आप दही में कुछ बूंद नींबू का रस भी डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
मुंहासे हटाएं
मुंहासों को दूर करने के लिए आप एक कप दही लें और इसमें खीरा पीसकर डालें. अब इसे कुछ देर फ्रिज में रखें. अब इसे मुंहासों पर लगाएं. आप इसे फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्किन पर होने वाले हर तरह के इंफ्लामेशन को कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए 5 नुस्खे बेहद फायदेमंद, किचन में रखे इन मसालों का करें उपयोग, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा
स्क्रब करें
चेहरे या बॉडी की स्किन पर अगर डेड स्किन जम गई हैं तो इसे हटाने के लिए भी आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप दो चम्मच ओट्स लें और इसमें दही मिलाकर मिक्सी में पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें.
इसे भी पढ़ें : Okra Water Skincare: स्किन के लिए वरदान है भिंडी का चिपचिपा पानी, रोज लगाने पर मिलेंगे 4 गजब के फायदे
मॉइश्चराइज करें
इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चौथाई हल्दी पाउडर और 4 चम्मच दही डालें. इसे फेट लें और स्किन पर अप्लाई करें. ऐसा करने से स्किन की नमी लौटेगी और चेहरा ग्लो करता दिखेगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
.
Tags: Glowing Skin, Lifestyle, Skin care, Summer
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 18:16 IST






