जब पहली फिल्म के सेट पर फूट- फूट कर रो पड़ीं थी सुष्मिता सेन, डायरेक्टर ने लगाई थी फटकार, बोले- ‘नहीं आती एक्टिंग’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने अभिनय और खूबसूरती के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के चलते भी हमेशा से खबरों में बनी रही हैं. ‘पूर्व मिस यूनिवर्स’ सुष्मिता सेन ने साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. ये फिल्म कई मायनों में सुष्मिता सेन के लिए काफी खास थी. एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म से ऑडियंस के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली थी और इस फिल्म के सेट पर ही उनकी मुलाकात उनके एक्स- बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट से हुई थी. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन कुछ ऐसा हुआ था जिसके वजह से सुष्मिता सेन फूट- फूट कर रो पड़ी थीं. 

डेब्यू फिल्म ‘दस्तक’ की शूटिंग के पहले ही दिन फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट ने एक्ट्रेस को जमकर फटकार लगाई थी. दरअसल, फिल्मी परिवार से ताल्लुक न होने और एक्टिंग न आने की वजह से ‘मिस यूनिवर्स’ को जब ये फिल्म ऑफर की गई थी तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन महेश भट्ट भी हार मानने वालों में से नहीं थे और उन्होंने एक्ट्रेस को मना कर ही दम लिया.

सुष्मिता ने फिल्म के लिए हां तो कर दी थी, लेकिन उन्हें एक्टिंग बिल्कुल भी नहीं आती थी. जब शूटिंग शुरू हुई तो वह काफी घबराई हुई थीं और वह एक ही शॉट के बार- बार रीटेक लेने के बावजूद ठीक शॉट नहीं दे पा रही थीं, जिस वजह से उन्हें डायरेक्टर के गुस्से का सामना करना पड़ा था. महेश भट्ट ने सेट पर मौजूद सभी के सामने एक्ट्रेस को इतना डांटा था कि सुष्मिता वहीं खड़े-खड़े फूट- फूट कर रोने लगी थीं.

महेश भट्ट ने दिलाया गुस्सा-
दरअसल,  सुष्मिता को फिल्म के लिए एक गुस्से वाला सीन शूट करना था और महेश भट्ट उनको सीन के लिए असल में गुस्सा दिलाना चाहते थे ताकि वह अच्छा शॉट दे सकें और हुआ भी कुछ ऐसा ही. गुस्से से तिलमिलाई एक्ट्रेस ने जब शॉट दिया तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. इतना ही नहीं महेश भट्ट ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक्ट्रेस का यही अंदाज देखना चाहते थे.

‘हीरोइन बनने की नहीं कोई खूबी..’-
महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि जब वह सुष्मिता सेन से मिले थे तो उनमें बॉलीवुड फिल्मों की हीरोइन बनने की कोई भी खूबी नहीं थी. डायरेक्टर मानते हैं कि ये एक्ट्रेस हमेशा से ही बाकी हीरोइनों से काफी अलग रही हैं. सुष्मिता सेन ने भी महेश भट्ट के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा था कि अगर वह न होते तो शायद वह कभी एक्ट्रेस नहीं बन पातीं.

Tags: Entertainment Special, Mahesh bhatt, Sushmita sen

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें