दुकान में आया चोरी करने, पर भागते वक्त दरवाजे में फंसा चोर, पुलिस पकड़ने आई तो नजारा देख रह गई दंग!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुनिया में बहुत से काम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ काम ना रहकर कला का रूप ले लेते हैं. उन्हें अंजाम देना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है. ऐसा ही कुछ चोरी भी है. यूं तो चोरी करना अपराध है, जिसकी सख्त से सख्त सजा मिलती है, पर चोरी एक कला भी है. हर कोई बिना पकड़े गए, आसानी से चोरी नहीं कर सकता है. हाल ही में इंग्लैंड (England thief stuck in store drink beer) में एक मामला सामने आया जिससे ये बात साबित होती है.

ऑडी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ-ईस्ट इंग्लैंड के डरहम (Durham, England) में, बीते मई के महीने में एक चोरी की घटना घटी, जो चिंताजन होने से ज्यादा मजेदार निकली. दरअसल, 30 साल का मार्टिन ट्रिंबल (Martin Trimble) एक दुकान में चोरी करने घुस गया. पर उसका इरादा सफल नहीं हो पाया. वो दुकान में घुसा, उसने 4 कैन वाला बियर का पैक उठाया और जब काउंटर पर पहुंचकर दुकानदार को पैसे देने की बारी आई, तो उसने रुपये की जगह चाकू दिखा दिया. उसने कहा कि अगर दुकानदार ने उसे जाने से रोका तो नतीजा अच्छा नहीं होगा. दुकानदार डर गया पर उसने समझदारी दिखाई.

दुकान के दरवाजे में फंस गया शख्स
वो चालाकी से वहां से भाग निकला और दुकान के बाहर जाते-जाते स्टोर का दरवाजा बंद करने लगा जिससे मार्टिन अंदर ही रह जाए और पुलिस उसे पकड़ ले. दुकानदार दरवाजा बंद कर रहा था, पर मार्टिन उसे बाहर की ओर धक्का दे रहा था. दरवाजे को लेकर जब दोनों पक्षों में लड़ाई चल रही थी, तभी दुकान के मालिक ने सिक्योरिटी गेट को बंद कर दिया जो एक तरह का शटर था. जब चोर ने देखा कि गेट बंद हो रहे हैं, जमीन और शटर बीच पतली सी जगह बाकी है तो वो उसमें से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा पर शटर के नीचे वो ऐसा फंस गया कि ना ही बाहर आ पाया और ना ही अंदर जा पाया.

पुलिस को दिखा हैरान करने वाला नजारा
वो वहीं फंस गया और फिर छूटने के लिए पुलिस का इंतजार करने लगा. तभी वहां 3 मिनट बाद पुलिस आई. पुलिस ने देखा कि शख्स ने एक बियर का कैन खोल लिया और वो उसी में से बियर पी रहा है. उसे इस बात का डर नहीं था कि वो पकड़ा जाएगा, उसे सिर्फ बियर पीनी थी, इसलिए वो ऐसा कर रहा था. इसी हफ्ते शख्स को 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें