WhatsApp का नया फीचर करेगा जालसाजों की छुट्टी, फोन करते-करते सिर पीट लेगा कॉलर मगर आपको नहीं सुनाई देगी घंटी

हाइलाइट्स

मेटा के CEO मार्क ज़करबर्ग ने Silence Unknown Callers फीचर का ऐलान किया है.
इस नए फीचर का मकसद यूज़र्स को उनकी इनकमिंग कॉल पर ज़्यादा कंट्रोल देना है.
यूज़र के फोन पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की घंटी नहीं बजेगी.

WhatsApp Silence Unknown Callers: वॉट्सऐप पर स्पैम कॉल्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अनजान नंबर से कॉल करके जालसाज लोगों के साथ ठगी को बड़े आसानी से अंजाम दे रहे हैं. इसलिए सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए मेटा ने एक नया फीचर पेश कर दिया है. ये फीचर यूज़र्स को प्लेटफॉर्म पर स्पैस कॉल्स को ऑटोमैटिकली म्यूट करने की अनुमति देगा. ये एक प्राइवेसी फीचर है, और इसका नाम ‘Silence Unknown Callers’ रखा गया है.

वॉट्सऐप का दावा है कि इस नए फीचर का मकसद यूज़र्स को उनकी इनकमिंग कॉल पर ज़्यादा कंट्रोल प्रदान कराना है, और ये स्पैम, स्कैम और अनजान कॉलर्स के खिलाफ बेहतर सुरक्षा देने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- AC चला कर कमरे में कर लें ये सेटिंग, तेज कूलिंग भी होती रहेगी और बिजली मीटर भी नहीं दौड़ेगा

मेटा के CEO मार्क ज़करबर्ग ने इस फीचर का ऐलान किया है. बता दें कि ये फीचर कुछ समय से बीटा टेस्टिंग पर था, और अब इसका स्टेबल वर्जन Android और iOS दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. अगर आप इस फीचर को प्राइवेसी सेटिंग में जाकर ऑन कर देते हैं, तो उसके बाद जब भी किसी अनजान नंबर से कॉल आएगा तो वह अपने आप साइलेंट हो जाएगा.

कैसे करेगा काम?
यूज़र के फोन पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की घंटी नहीं बजेगी. हालांकि, वे मिस्ट कॉल के रूप में कॉल लिस्ट में ज़रूर दिखाई देंगे, जिससे यूज़र्स बाद में उसे रिव्यू कर सके कि वह ज़रूरी कॉल तो नहीं था.

ये भी पढ़ें- लोहे वाला या प्लास्टिक का? कौन-सा कूलर देता है ज्यादा ठंडी हवा, विक्रेता की बातों में आकर धोखा खाते हैं लोग

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि आपने अपने फोन पर वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर लें. एंड्रॉयड यूज़र ऐप को Google Play Store और iOS यूज़र्स Apple ऐप स्टोर में जाकर अपडेट कर सकते हैं.

अब आपको वॉट्सऐप ओपेन करना होगा, और मेनू में जाकर सेटिंग सेलेक्ट करना होगा. फिर Privacy सेलेक्ट करके Call सेलेक्ट करें. यहां ‘Silence Unknown Callers’ को एनेबल यानी कि ऑन कर दें.

Tags: Tech news, Whatsapp, WhatsApp Features, Whatsapp update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More