Headless Dog Photo: बिना सिर वाले कुत्ते की तस्वीर देख चकराया दिमाग, रहस्य से भरी है फोटो, जानें सच्चाई

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया अजबगजब फोटोज का भंडार है. यहां आपको अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जो बेहद अनोखी होती हैं. इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है जो एक कुत्ते की है. अब कुत्तों की फोटोज तो आमतौर पर बहुत क्यूट होती हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत पसंद किया जाता है पर इस फोटो (Do photo viral) की बात अलग है क्योंकि इसमें जो कुत्ता नजर आ रहा है, वो बिना सिर का है. उसे देखकर प्यार नहीं, डर मेहसूस होगा!

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर अकाउंट @arthurdeverdade पर एक फोटो कुछ सालों पहले पोस्ट की गई थी जो एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस फोटो (Optical illusion photo headless dog) में बिना सिर का कुत्ता दिख रहा है. सिर वाली जगह पर टांके लगे हुए हैं. उसका पूरा शरीर नजर आ रहा है, पर हैरानी ये है कि उसका सिर नहीं दिख रहा है. एक और बात गौर करने वाली है, वो ये कि कुत्ते का एक पैर भी मिसिंग है. अगर आप इस फोटो को देखकर डर रहे हैं या हैरान हो रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

headless dog photo

ग्राफिक्स से आप समझ सकते हैं कि कुत्ते किस पोजीशन में बैठा है. (फोटो: Twitter/@JulieWi46736140)

ये है फोटो की सच्चाई
फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया- “तीन पैरों वाला कुत्ता जब अपनी पूंछ को चाटता है तो ऐसा लगता है. अब आपने जीवन में सब कुछ देख लिया है.” तो अब आप समझ गए होंगे कि फोटो ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई है. दरअसल, फोटो में कुत्ते के तीन ही पैर हैं, और वो अपने सिर को पीछे ले जाकर अपनी पूंछ को चाट रहा है. इस कारण उसका सिर नहीं नजर आ रहा है.

headless dog photo 1

लोग दावा कर रहे हैं कि ये कुत्ते की असली फोटो है जिसमें उसका चेहरा दिख रहा है. (फोटो: Twitter/@kaylamarie413)

फोटो हो रही वायरल
द सन के अनुसार अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये फोटो वायरल होती रहती है. बहुत से लोग इसपर हैरानी जता चुके हैं.

ट्विटर अकाउंट पर कमेंट कर किसी ने कुत्ते की असली फोटो को भी पोस्ट किया है. कुछ लोगों ने कुत्ते की फोटो को ग्राफिक्स की मदद से भी समझाया कि असल में उसका चेहरा किस कारण से नहीं नजर आ रहा है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Viral Photo, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More