अपनी जगह से कोई हिलेगा नहीं … क्या कपिलदेव ने टोटके के सहारे जीता वर्ल्ड कप? किसने जारी किया था फरमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत ने कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में 1983 में वनडे विश्व कप अपने नाम किया था. भारत का यह पहला वर्ल्ड कप खिताब था. क्या टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में टोटका का अहम योगदान रहा? आखिर ये टोटका है क्या और इसने भारत को खिताब दिलाने में कैसे काम किया. आइए जानते हैं.

दरअसल, बात वर्ल्ड कप मुकाबले की है जब जिम्बाब्वे के खिलाफ इंडिया की 17 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. भारत को इस मैच में जीत बेहद जरूरी थी लेकिन वह हार के कगार पर पहुंच गई थी. इसके बाद कपिल देव ने मोर्चा संभाला और नाबाद 175 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को मुश्किलों से उबारा. बताया जाता है कि जब कपिल देव क्रीज पर जम गए तब, टीम के मैनेजर मानसिंह ने ड्रेसिंगरूम में खिलाड़ियों से कहा कि कोई अपनी जगह से नहीं हिलेगा. कोई वॉशरूम भी नहीं जाएगा. कपिल देव जम गया है.’ कपिल की इस पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से जीत छिन ली.

क्या है Brumbrella फील्डिंग? क्यों पड़ा ये नाम, स्टोक्स ने किस बैटर के खिलाफ किया इस्तेमाल, समझिए

विराट कोहली ने 12 साल पहले किया था टेस्ट डेब्यू, ‘फ्लॉप शो’ के बाद कैसे बन गए रन मशीन, आंकड़ों में समझिए

कपिल देव ने खेली थी नाबाद 183 रन की पारी
कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 138 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए जिनमें 16 चौके और 6 छक्के शामिल थे. गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल करते हुए 31 रन देकर 1 विकेट निकाले थे जबकि फील्डिंग में 2 कैच लपके थे. कपिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विंडीज को हराकर भारत ने जीता था वर्ल्ड कप
भारत ने तब क्लाइव लॉयड की कप्तान वाली टीम को फाइनल में हराकर दुनिया भर में सनसनी मचा दी थी. विंडीज टीम तब 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी थी और उसकी नजर तीसरे खिताब पर थी लेकिन भारत की यंगिस्तान ने उसके इस सपने को तोड़ दिया था.

Tags: Kapil dev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें