karnal News :करनाल वासियों को मिली बड़ी सौगात,1700 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति


हिमांशु नारंग/करनाल : भारत में सड़क परिवहन को सबसे लोकप्रिय परिवहन का साधन माना गया है. एक ओर जहां सड़क परिवहन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तो वहीं दूसरी ओर सड़क परिवहन ही इकलौता ऐसा साधन है.जिसकी पहुंच देश के हर नागरिक तक है. इसी कड़ी में करनाल के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है.

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज ( 20 जून 2023) करनाल में रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेगें, शिलान्यास का कार्यक्रम का आयोजन कुटेल मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक किया जाएगा.1700 करोड़ की लागत से बनने वाला ये रिंग रोड करीब 23 गांव से होकर गुजरेगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर जिले के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी काफी फायदा होगा.

35 किलोमीटर लंबा होगा रिंग रोड
करनाल के उपायुक्त अनीश कुमार यादव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के बनने से जिला में विकास का एक नया आयाम स्थापित होगा. लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. उन्होंने बताया कि कुटेल से प्रारंभ होकर नशामगढ़ तक बनने वाला करनाल रिंग रोड करीब 35 किलोमीटर लंबा होगा और ये जिले के 23 गांवों से होकर गुजरेगा. केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से आधा-आधा पैसा खर्च किया जाएगा. इस रिंग रोड प्रोजेक्ट पर 1700 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है. इसमें 800 करोड रुपए जमीन के अधिग्रहण एवं बाकी सड़क निर्माण पर खर्च होगा. उपायुक्त ने बताया कि करनाल जिले का ये सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. इसके पूरा होने पर जिले के लोगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी इसका फायदा होगा.

नितिन गडकरी पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
बड़ी बात ये है कि 6 लेन का रिंग रोड बनने से जीटी रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा. रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे. मुलाकात का ये कार्यक्रम करनाल के डॉक्टर मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 13:20 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More