
रिया पांडे/दिल्ली. शादी विवाह के सीजन का दौर जारी है. वेडिंग सीजन में सोने-चांदी के सामानों की खासी डिमांड होती है. ऐसे में यदि आप भी सोने चांदी के खरीदारी का मन बना रहें है तो ये खबर आपके काम की है. दिल्ली में यानी आज मंगलवार 20 जून को सोना 150 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. बताते चलें कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वहीं दिल्ली के चांदनी चौक में आज यानी 20 जून को 22 कैरेट सोने का भाव 56,360 रूपए है. वहीं 19 जून की बात करें तो इसका भाव 56,500 रुपये था. इससे पहले 16 जून को इसका रेट 56,200 रूपए था.
ये है 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 61,270 रुपए हो गई. इससे पहले 19 जून को 61,400 रुपए थी. चांदनी चौक के चेयरमैन TB&JA ने बताया कि जून के इस सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. बाजार के ट्रेंड को देखकर लगता है कि आगे इसकी कीमत थोड़ी और गिर सकती है.
जाने आज क्या है चांदी की भाव
चांदनी चौक बाजार सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो उसकी कीमत मंगलवार 20 जून को 74,400 रुपये प्रति किलो हो गई है, इससे पहले 19 जून को इसकी कीमत 74,500 रुपए थी. वहीं इससे पहले यानी शुक्रवार 16 जिन को 74,100 रुपये प्रति किलो चांदी थी.
.
Tags: 24 carat gold price, Delhi news, Gold Price Today, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 13:15 IST






