दिल्ली पुलिस की ड्रग पैडलर्स पर बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी, 43 गिरफ्तार किए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली पुलिस की ड्रग पैडलर्स पर बड़ी कार्रवाई.
दिल्ली पुलिस की 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी.
छापेमारी ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत की गई.

नई दिल्ली: ड्रग पैडलर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत की गई. ‘ऑपरेशन कवच’ युवाओं और बच्चों को नशे की लत से बचाने पर केंद्रित है. TOI के मुताबिक इससे पहले 12-13 मई की दरम्यानी रात को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने करीब 43 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था, जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नशीले पदार्थ और अवैध शराब बेचने में शामिल थे.

बता दें कि द‍िल्‍ली पुल‍िस की क्राइम ब्रांच और ज्‍वाइंट टीम ने देश और व‍िदेश में बैठे इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने के ल‍िए ‘ऑपरेशन कवच’ चलाया है. इस ऑपरेशन में पिछले महीने 31 ड्रग्स डीलर गिरफ्तार किए गए. वहीं, 12 अवैध शराब तस्कर भी गिरफ्तार किए और 35 किलो हेरोइन, 15 किलो कोकीन, 1500 गांजा, 230 किलो अफीम, 10 किलो चरस के साथ ही 20 किलो दूसरे ड्रग्स के साथ अवैध शराब भी बरामद की जा चुकी है. इसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई थी.

Delhi Book Fair 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान में इस दिन से शुरू होगा 27वां बुक फेयर, इतना होगा प्रवेश शुल्क

दिल्ली पुलिस साल 2023 में NDPS Act के तहत दर्ज कि‍ए 412 मामलों में अब तक 534 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. दिल्ली पुलिस के इस ‘ऑपरेशन कवच’ में अंडर कवर ऑफिसर भी शामिल क‍िए गए हैं. दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन में स्निफर डॉग (Sniffer Dogs) भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के मुताबिक लंबे समय से दिल्ली में ड्रग्स रैकेट/अवैध शराब के इनपुट पर नजर और काम किया जा रहा था.

Tags: Delhi police, Drug smuggler

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें