Armed muslim youth enter into bageshwar dham pistol recovered people in shock latest updates

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नरेंद्र सिंह परमार

छतरपुर. मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले से इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्‍वर धाम में एक युवक तमंचा लेकर घुस गया. देसी कट्टे के साथ यह युवक परिक्रमा पथ पर घूम रहा था. हथियारबंद युवक को देखकर लोगों के होश उड़ गए. उन्‍होंने तत्‍काल इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुरंत सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. बागेश्‍वर धाम में मुसलमान युवक के तमंचे के साथ अंदर घुसकर बेखौफ घूमने की घटना से धर्मस्‍थल की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठने लगा है. आखिर हथियार लेकर कोई शख्‍स बागेश्‍वर धाम के अंदर कैसे घुस गया?

बागेश्‍वर धाम में मुस्लिम युवक को कट्टे के साथ घूमते हुए देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं के होश उड़ गए. आनन-फानन में इसकी जानकारी स्‍थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद थाने में भी खलबली मच गई. तत्‍काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हथियारबंद युवक को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बागेश्‍वर मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर घूम रहा था. वहां मौजूद लोगों ने तत्‍काल इसकी सूचना बमीठा थाना की पुलिस को दी. हिरासत में लिए गए युवक के पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. फिलहार उसके मंसूबों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि आरोपी मुस्लिम युवक शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला है.

एक और बाबा की एंट्री! बागेश्वर धाम के बाद अब नाथेश्वर सरकार की धूम, अर्जी लगाने के लिए उमड़े श्रद्धालु  

बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं बागेश्‍वर धाम
छतरपुर स्थित बागेश्‍वर धाम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते रहते हैं. इसे देखते हुए बागेश्‍वर धम मंदिर में सुरक्षा के पुख्‍ता प्रबंध किए गए हैं. अब मुस्लिम युवक के हथियार के साथ बागेश्‍वर धाम परिसर में घुसने से सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है. बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में बागेश्‍वर धाम की लोकप्रियता काफी बढ़ी है. ऐसे में लोगों की आवाजाही भी काफी बढ़ गई है.

धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री की बढ़ाई सुरक्षा
मशहूर कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा पिछले दिनों बढ़ा दी गई थी. सरकार की तरफ से उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी मिली थी. ऐसे में अब सरकार की ओर से उनको Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है. आइए जानते हैं आखिर ये Y कैटेगरी की सिक्योरिटी क्या होती है और इसमें क्या-क्या मिलता है.

Tags: Bageshwar Dham, Chhatarpur news, Madhya pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें