भीषण गर्मी से फलों का राजा आम हो रहा बर्बाद, 5 रुपये किलो बेचने को मजबूर किसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धांत राज/मुंगेर. बिहार के मुंगेर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू चलने के कारण आम बर्बाद हो रहे हैं. आम को यूं बर्बाद होता देख किसान व व्यापारी परेशान हैं. इस साल बारिश नहीं होने के कारण किसानों ने खर्च कर आम के फसल को बचाया, लेकिन हाल के दिनों में भीषण गर्मी और गर्म हवा के कारण तैयार आम पेड़ों से टूट-टूट कर गिर रहे हैं. इसके कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

मुंगेर जिला में इस साल आम का उत्पादन बेहतर हुआ है. यहां के किसानों ने कई एकड़ भूमि में आम के पेड़ लगाये हुए हैं. मुंगेर जिला में मालदा प्रजाति के आम बड़े पैमाने पर उगाये जाते हैं. यहां हर बगीचे में मालदा आम का पेड़ नजर आता हैं. जिले के चुरम्बा गांव में कई एकड़ में आम के पेड़ हैं. यहां के आमों की बिहार सहित अन्य राज्यों में डिमांड है. इस बार बारिश नहीं होने के बावजूद भी आम का अच्छा उत्पादन हुआ है, लेकिन जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर आम बर्बाद हो रहे हैं. इसके कारण किसानों को लागत मिलना तक मुश्किल हो गया है.

किसानों को नहीं मिल पा रहा बाजार मूल्य

किसान एवं व्यपारियों ने बताया कि इस बार बारिश नहीं होने कारण आम के फलन का साइज छोटा है और भीषण गर्मी और गर्म हवा के कारण पेड़ में आम ठहर नहीं पाता है. जिसके कारण पेड़ से आम गिर जाता है, जो काफी नुकसान का सौदा हो चुका है. वहीं किसान से आम खरीदने वाले व्यापारियों ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी की वजह से आम 5 से 10 रूपए किलो बिक रहा है. आगे उन्होंने बताया कि इस साल आम का बेहतर उत्पादन हुआ है, लेकिन बारिश और गर्मी के कारण सिर्फ लागत ही ऊपर होने की संभावना है.

उन्होंने आगे बताया कि हम लोग की मांग है कि इस वर्ष सरकार किसानों की मदद करे. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की चीजें हो रही है. बारिश नहीं होने के कारण आम की फसले पक कर नष्ट हो रही है. जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. किसानों को बाजार मूल्य मिलना चाहिए वो भी नहीं मिल पा रहा है.

Tags: Agriculture, Bihar News in hindi, Heat Wave, Local18, Munger news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें