Dinner Recipe: स्पेशल ट्विस्ट के साथ बनाएं अरबी, होटल जैसा मिलेगा स्वाद, आसान है बनाने का तरीका


हाइलाइट्स

अरबी की सब्जी बेहद टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है.
इसकी खासियत है कि ये सूखी और ग्रेवी में दोनों तरह बनाई जा सकती है.

Arbi Recipe: किसी भी आम सब्जी को यदि स्पेशल ट्विस्ट के साथ बनाएंगे तो उसका स्वाद दोगुना हो जाएगा. ऐसी ही एक साधारण सी सब्जी है जिसे अरबी के नाम से जाना जाता है. ये सब्जी बेहद टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इस सब्जी की खासियत है कि ये सूखी और ग्रेवी में दोनों तरह बनाई जा सकती है. ज्यादतर लोग इस सब्जी का स्वाद लेने होटल या ढावा पर जाते हैं. यदि इस सब्जी को थोड़ा स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ घर पर ही बनाया जाए तो मुमकिन है कि आप होटल का स्वाद भूल जाएंगे. यदि आप भी इस सब्जी को घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं. आइए जानते हैं अरबी की टेस्टी सब्जी बनाने का आसान तरीका.

अरबी बनाने के लिए सामग्री

अरबी– 1/2 किलो
प्याज बारीक कटे– 2-3
टमाटर प्यूरी– 1/2 कप
दही– 1/2 कप
बेसन– 2-3 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी– 2-3
धनिया पाउडर– 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर– 1 टी स्पून
गरम मसाला– 1/4 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट– 1 टेबलस्पून
हल्दी– 1/2 टी स्पून
तेजपत्ता– 1-2
खड़ी लाल मिर्च– 2
दालचीनी– 1 छोटा टुकड़ा
जीरा– 1 टी स्पून
कसूरी मेथी– 1 टी स्पून
तेल– 4 टेबलस्पून
नमक– स्वादानुसार
हरा धनिया कटा – अंदाजानुसार

बनाने का तरीका

अरबी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को लेकर अच्छे धो लेंगे. अब एक कूकर लेंगे, जिसमें अरबी को डालकर मीडियम फ्लैम पर गैस चूल्हे पर चढ़ा देंगे. इसको 2 सीटी आने तक उबाल लेंगे. अच्छे से उबलने के बाद इनको छील लेंगे. आप मनमूताबिक अरबी को टुकड़ों में काट लेंगे. अब एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम फ्लैम पर गर्म करेंगे. तेल गर्म होने पर उसमें अरबी के टुकड़े डालकर लगभग 1 मिनट तक फ्राई करेंगे. इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी समेत सभी मसालों को एड कर लेंगे. अब इस सब्जी में एक चम्मच बेसन डालकर एक करछी की मदद से अरबी के साथ मिला लेंगे.

ये भी पढ़ें:  स्वाद का सफ़रनामा: हड्डियां मजबूत कर इम्यूनिटी बढ़ाता है गाय का दूध, डाइजेशन रहता है बेहतर, गुणों से है भरपूर

इसके बाद एक और कढ़ाही लेंगे, जिसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करेंगे. जब तेल गर्म हो जाएगा तो उसमें तेजपत्ता, दालचीनी और जीरा डालकर भूनेंगे. कुछ समय भूनने के बाद इसमें बारीक प्याज के टुकड़े और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज नरम होने तक भूनेंगे. इसके बाद इस मिश्रण में साबुत लाल मिर्च और हरी मिर्च डालेंगे. करीब 2 मिनट के बाद सब्जी में टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं. फिर दही, थोड़ा सा पानी, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर डालकर सब्जी को ढककर पकने के लिए छोड़ दें.

ये भी पढ़ें:  Breakfast Recipe: खाने में बेहद टेस्टी है पनीर ब्रेड रोल, स्वाद से भरपूर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद

जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें फ्राई अरबी डाल दें और करछी से मिश्रण के साथ मिला लें. ध्यान रहे कि सब्जी को हल्की आंच पर ढककर पकाना है. करीब 5 मिनट बाद गैस बंद कर इसको उतार लेंगे. अब इस टेस्टी सब्जी को रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More