
निशा राठौड़/ उदयपुर. जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा मंगलवार को निकलने वाली है और इसकी तैयारियां अन्तिम चरण पर है. जगन्नाथ प्रभु रजत रथ में सवार हो कर नगर भ्रमण करेंगे. यह रजत रथ श्री जगन्नाथ रथ समिति द्वारा निर्मित कराया गया है और उससे पर करीब 80 किलो शुद्ध चांदी चढ़ाई गई है. इसकी वजन की बात करें तो यह करीब 1200 से 1500 किलो वजनी है. जिससे भक्त रस्सियों के सहारे खींच कर भगवान को नगर भ्रमण करवाएंगे.
1200 से 1500 किलो वजनी यह रथ शीशम सागवान की लकड़ी से बना है, जिस पर 80 किलो चांदी का काम है. यह 8 फिट चौड़ा, 21 फिट ऊंचा और16फिटलंबाहै. समिति के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली ने बताया कि करीब तीन साल पहले वाला रथ काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण हो गया था. इसलिए नए रथ की आवश्यकता महसूस हुई. दो साल पहले नया रथ बनकर तैयार हो गया था. लेकिन कोविड के कारण जगन्नाथ प्रभु ने नए रथ पर केवल एक ही बार गत वर्ष नगर भ्रमण किया है. दूसरी बार 20 जून को निकलेंगे.
प्रभू जगदीश का भव्य रथ अपनी एक अनूठी पहचान रखता है. समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र सेन के अनुसार कुछ मात्रा में चांदी पुराने रथ से निकाली गई और बाकी चांदी प्रभु के भक्तों ने दान में दी थी. इस तरह से 80 किलो चांदी के पतरे तैयार कराए गए. इससे पहले हैंडीक्राफ्ट कारीगरों ने शीशम और सागवान की लकड़ी से रथ तैयार किया. इसके बाद लकड़ी पर चांदी के पतरे जड़े और रथ को तैयार किया.
21 हजार दीपकों से होगी संध्या आरती
शहर के विभिन्न संगठन आरएमवी तिराहे पर रथ यात्रा की भव्य संध्या आरती करेंगे. संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बजरंग सेना मेवाड़, आलोक संस्थान, हिन्दू राज मेवाड़, भारत विकास परिषद मेवाड़, आरएमवी व्यापार मंडल आदि संगठन 21 हजार दीयों से संध्या आरती करेंगे. रथयात्रा वाले दिन शहर में 10 हजार भगवा पताका फहराई जाएंगी इसके लिए कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं. यह यात्रा शाम 7 बजे बाद शहर के जगदीश चौक से घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भुजा घाटी, लखारा चौक, संतोषी माता,मंडी की नाल, मार्शल चौराहा, आरएमवी रोड़, समोर बाग, भट्ट्यानी चोहटा तक रहेगी.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:54 IST






